शरीर में आए ये बदलाव देते हैं बिगड़ते ब्लड सर्कुलेशन का संकेत

हमारा शरीर कई हजारों रक्त वाहिकाओं से बना हुआ हैं जिनकी संरचना और कार्यविधि ब्लड को हमारे पूरे शरीर में पहुंचाती हैं। इनमें रक्त के साथ ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। ऐसे में आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होना बहुत जरूरी है। खराब ब्लड सर्कुलेशन कई परेशानियां पैदा कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बिगड़ते ब्लड सर्कुलेशन को दिखाते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

- खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता, जिससे हाथ-पैर सुन्न हो जाते है।

- खराब सर्कुलेशन के कारण जब हृदय से दूरी वाले अंग को गर्मी प्रदान करने के लिए पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है तो इससे हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं।

- खराब ब्लड सर्कुलेशन से भूख कम लगती है और मेटाबालिक रेट धीमा होता जाता है। इससे पाचन क्रिया में भी गड़बड़ी हो जाती है।

- इसकी वजह से याददाश्त भी कमजोर हो सकती है, जिससे आप छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं।

- पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि बार-बार हो रही है तो एक बार ब्लड सर्कुलेशन चेकअप करवा लें।

- हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करना खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। दरअसल, इसकी वजह से शरीर के अंगों व मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिसस आप थकान महसूस करने लगते हैं।

- खराब ब्लड सर्कुलेशन का असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है। जब सर्कुलेटरी सिस्टम में खराबी होती है तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और वायरस व बैक्टीरिया से लड़ नहीं पाता।

- खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण नसों पर दबाव पड़ सकता है, जोकि वैरिकोज वेंस का कारण बनता है। वैरिकोज वेंस बड़ी, क्षतिग्रस्त और सूजी हुई नसें होती हैं जो अक्सर हाथ और पैरों पर दिखाई देती हैं।