लड़कियों की फर्टिलिटी को खराब कर रही ये गलत आदतें, आती हैं मां बनने में समस्या

आज के समय में देखा जाता हैं कि कई महिलाओं को शादी एक बाद मां बनने में समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं क्योंकि उन्हीं मां बनने की संभावना और क्षमता कम होने लगी हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें से विशेष युवावस्था में की गई कुछ गलतियां होती हैं। जी हां, 18-30 साल की उम्र में की गई कुछ गलतियां लड़कियों की फर्टिलिटी को खराब कर रही हैं और उनके लिए कई गंभीर परिस्थितियां पैदा कर रही हैं। तो आइये जानते हैं उन गलत आदतों के बारे में जो उनमें इन्फर्टिलिटी की समस्या को बढ़ा रही हैं।

पर्याप्त नींद न लेना

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपके शरीर को रोजाना 24 घंटे में से कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इससे कम नींद लेने वाले लोगों की फर्टिलिटी खराब होती है, खासकर लड़कियों की। लड़कियों में नींद की कमी पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन और मोटापे का कारण बन सकती है। ये तीनों ही समस्याएं इन्फर्टिलिटी से गंभीर रूप से जुड़ी हुई हैं।

गलत खानपान के कारण

युवाओं के खानपान में इन दिनों फास्ट फूड्स, जंक फूड्स, पैकेटबंद और प्रॉसेस्ड फूड्स का बोलबाला है। दरअसल फर्टिलिटी को सबसे ज्यादा प्रभावित खानपान की गलत आदतें ही करती हैं। अगर आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स और जंक फूड्स को छोड़िए और अपनी डाइट में सब्जियों, फलों, अनाज और प्राकृतिक चीजों को शामिल करें, जिनसे आपको जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलें।

सिगरेट और शराब पीने की लत

यंग लड़के-लड़कियो में इन दिनों सिगरेट और शराब की लत फैशन बन गया है। अध्ययन बताते हैं कि सप्ताह में 3 से ज्यादा ड्रिंक लेने वाली लड़कियों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंच सकता है। एल्कोहल का असर आपकी सेक्शुअल लाइफ, किडनी और लिवर पर बहुत बुरा पड़ता है। तमाम अध्ययन बताते हैं कि कम उम्र में सिगरेट पीने की लत के कारण महिलाओं के ओवरीज में बनने वाले अंडों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण उन्हें बार-बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ता है। इसके कारण बहुत सारी महिलाएं हमेशा के लिए मातृत्व सुख से वंचित रह जाती हैं।

ज्यादा एक्सरसाइज करना

आजकल कुछ युवा तो बिल्कुल ही एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो फिटनेस के लिए पागल हुए जा रहे हैं और दिन के कई-कई घंटे जिम में कसरत करते हुए बिता रहे हैं। रोजाना 1-2 घंटे की एक्सरसाइज, जिसमें लाइट एक्सरसाइज और हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज दोनों शामिल हैं, आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मगर ओवरट्रेनिंग करने से आपके शरीर पर तो इसका बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही आपकी फर्टिलिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए जितनी जरूरी एक्सरसाइज है, उतना ही जरूरी रेस्ट यानी आराम भी है।