सूजन से आराम दिलाएंगे ये 4 उपाय, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

अक्सर देखा जाता हैं कि लम्बे समय से एक ही अवस्था में बैठे रहने या पैरों को लटकाने से उनमें सूजन आने लग जाती हैं जो कि कई परेशानियों का कारण बनती हैं। सूजन आने का मुख्य कारण उतकों में उपस्थित परेशानी बनती हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जो सूजन से जल्द राहत दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

हल्दी

हल्दी में बहुत से गुण होतें हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होतें हैं जैसे प्रोटीन, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए आदि। इसको प्रयोग में लाना बहुत आसान है- हल्दी के पाउडर में हल्का सरसों का तेल या तिल का तेल मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें और सूजन वाले जगह पर उसको लगाकर सूखने दें, उसे तब तक ना हटाए जब तक वह खुद सूख कर पपड़ी ना बनने लगे।

तुलसी

तुलसी में ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स होते हैं। जो बैक्टिरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। सूजन होने पर आप तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

सरसों का तेल

सरसों में कई तरह के मिनिरल्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में दो से चार लहसुन की कलियां मिलाकर उसे गर्म कर लें और सूजन वाली जगहों पर हल्के हाथों से मालिश करें।

लहसुन

रोजाना खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन पेट इंफैक्शन को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा भोजन पकाते समय भी लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।