आपका बच्चा भी पीता है चाय तो यह जानकारी बहुत जरूरी

चाय एक आम पेय हैं जिसके बिना कई लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती हैं। जी हां, बहुत से लोगों को रोज सुबह-शाम चाय पीने की आदत होती है। माना जाता हैं कि यह कुछ स्थिति में सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में और कमजोरी को दूर करने में मददगार साबित होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका आपके बच्चों पर कैसा असर होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कई जानकारों का मानना है कि व्यस्कों और बच्चों पर चाय का असर बिल्कुल अलग अलग होता है। अधिकतर बच्चों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर ही होता है। अगर आपका बच्चा ज्यादा चाय पीता है तो इसका असर उसके मांसपेशियों, मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है। शारीरिक विकास पर भी बुरा असर होता है। जानकारों की माने तो बहुत अधिक चाय पीने वाले बच्चों में इन परेशानियों के होने का खतरा बढ़ जाता है-

- कमजोर होती हैं हड्ड‍ियां।
- हड्ड‍ियों में दर्द रहता है, खासतौर पर पैरों में।
- व्यवहार में बदलाव होता है।
- मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।