दौड़ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, लेकिन इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

व्यक्ति के खराब खान-पान और व्यस्ततम जीवनशैली की वजह से शरीर कई बीमारियों का शिकार होने लगता हैं और इन बीमारियों से बचने के लिए दौड़ना सबसे उचित व्यायाम माना जाता हैं। दौड़ने से शरीर के फेफड़ों को मजबूती मिलती हैं और इसी के साथ ही शरीर के सभी अंगों को ऊर्जा प्राप्त होती हैं। लेकिन दौड़ने में भी कई सावधानियाँ बरतने की जरूरत होती हैं। जी हाँ, अगर दौड़ते समय कुछ बातों का ध्यान ना रखा जाए तो यह कई शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए आज हम आपको दौड़ने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* ऐसे दौड़ें

अगर आप दौड़ने की शुरूआत कर रहे हैं तो आप एक सप्ताह में दो से चार दिन ही रनिंग करें। प्रति दौड़ 30 से 40 मिनट से ज्यादा नही होनी चाहिए।

* धीरे-धीरे दौड़ें

सबसे पहले आप धीरे दौड़ना शुरू करें और फिर सामन्य स्थिति में दौड़ें। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दौड़ने से पहले 5 से 10 मिनट का वार्मअप बहुत जरूरी है।

* धीरे-धीरे गति बढ़ाएं

दौड़ की शुरूआत करने से पहले ये बात जरूर जान लें कि कभी भी अचानक से अपनी गति को न बढ़ाएं। ऐसा करने से आपको चोट लग सकती है। ऐसे में धीरे-धीरे अपनी गति को बढ़ाना सही रहेगा।

* वार्म अप


वार्म अप के लिएए आप हाथों को घुमाएं, पैरों को स्विंग करें। इसके अलावा स्कवैट्स और लांजेज भी कर सकते है।

* पूरा आराम लें

रनिंग के दौरान पर्याप्त आराम की भी बहुत जरूरत होती है। दौड़ पूरी करने के बाद आराम करना जरूरी होता है। इससे शरीर को वापस अपनी स्थिति में लाने में मदद मिलती है।