मॉनसून के मौसम में बच्चों को होती है पेट दर्द की समस्या, राहत पाने के लिए खिलाएं ये 5 चीजें

मॉनसून का मौसम आ चुका हैं जो कि बच्चों के लिए बारिश का मजा लेकर आता हैं। लेकिन मॉनसून का यह मजा बच्चों के लिए कब सजा बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। क्योंकि मॉनसून के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया काफी एक्टिव रहते हैं जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता हैं और बच्चों में पेट दर्द की समस्या उभर कर आती है। ऐसे में बच्चों का खानपान बेहद पौष्टिक होना चाहिए जो बिमारियों से लड़ने की ताकत दे सकें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों के पेट दर्द के समय खिलाना चाहिए जिससे उन्हें पेट दर्द से राहत मिल सकें। तो आइये जानते है इन आहार के बारे में...

दही

डेयरी उत्पाद बच्चों को पेट दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन दही इनमें से सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। दही में हेल्दी बैक्टीरिया पाये जाते हैं जो पेट दर्द में फायदेमंद होते हैं। यह बच्चों के पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है जिससे पेट दर्द ठीक हो जाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से बच्चों को पेट दर्द में काफी राहत मिलती है। साथ ही यह आपके बच्चे की बॉडी को हाइड्रेट भी नहीं होने देता है। नारियल पानी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसलिए, यह बच्चों के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सेब


ये मौसम भले ही आम का है, लेकिन पेट दर्द में बच्चों को आम खिलाने की बजाय सेब खिलाना ज्यादा बेहतर रहेगा। सेब में ऑयरन, फाइबर और एंटीॉक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसे पचाने में भी आसानी होती है।

केला

केले में जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे कि पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 होते हैं, इसलिए केला खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। पेट दर्द से निजात दिलाने के लिए बच्चों को केला दिया जा सकता है। कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मददगार होता है। बच्चे को अधिक केला न खिलाएं अन्यथा उसे उल्टी हो सकती है।

मूंगदाल की खिचड़ी

बिना तेल और मसाले से बनी मूंगदाल की सादी खिचड़ी बच्चे को खिलाएं। खिचड़ी में मिले हुए चावल, दाल और घी कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-सी जैसे कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और इसे पचाने में भी किसी प्रकार की समस्या नही होती है।