जानें किस तरह बर्फ का इस्तेमाल दिलाएगा शरीर की समस्याओं में राहत

गर्मियों के इस मौसम में ठंडी-ठंडी बर्फ की चाहत सभी को होती हैं और इससे बने व्यंजन सभी को पसंद आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बर्फ भोजन के अलावा भी कई शारीरिक समस्याओं में राहत दिलाने के लिए मददगार होती हैं। जी हां, बर्फ की सिकाई का उपयोग कर कई परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में जो दर्द से राहत दिलाने का काम करें।

दर्द से राहत मिलना

इंजेक्शन के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो या दर्द, प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक लगाने से दर्द और परेशानी कम हो जाती है। यह सूजन को कम करने के साथ और उस प्रभावित क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके दर्द का मुकाबला करने में मदद करता है। टीकाकरण के कारण होने वाले दर्द के लिए, एक आइस क्यूब लें और इसे अपनी हथेली पर रगड़ें और क्षेत्र पर अपना हाथ रखें। मांसपेशियों में दर्द के लिए, प्रभावित क्षेत्र पर आइस-क्यूब रगड़ें। बेहतर परिणाम के लिए दो से तीन दिनों तक दिन में कम से कम तीन बार ऐसा करें।

पाइल्स के इलाज में मदद करती है बर्फ

पाइल्स से पीड़ित लोग गुदा में दर्द और असुविधा को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस पैक सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन इसे सीधे अप्लाई न करें। कुछ आइस क्यूब्स के टुकड़ें करें और इसे प्लास्टिक बैग या शीट में लपेटें। इसे एक साफ कपड़े में लपेटें। अब अपनी पीठ के बल पर आरामदायक स्थिति में लेट जाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। जब भी दर्द महसूस हो तब अधिकतम 10 मिनट के लिए ऐसा करें।

दांत दर्द को कम करती है बर्फ

बर्फ दांत दर्द से राहत दिला सकती है। संवेदनशील क्षेत्र पर आइस क्यूब लगाने से कुछ समय के लिए नसों और मसूड़ों को निष्क्रिय कर देता है और राहत देता है। एक कपड़े में एक आइस क्यूब लपेटें और इसे अपने गाल पर कुछ मिनटों के लिए रखें। सीधे दांत पर बर्फ भी लगा सकते हैं। हालांकि यह काफी दर्दनाक हो सकता है।

सूजन को कम करती है बर्फ

गर्दन या मांसपेशियों में सूजन से पीड़ित हैं, तो दर्द और सूजन से राहत के लिए प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक लगाएं। यह उपाय रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे शरीर की सूजन कम हो जाती है। किसी तरह की चोट लगी हो तो पहले 72 घंटों में सूजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कोल्ड कॉन्ट्रेक्शन का इस्तेमाल। ठंडा तापमान तंत्रिकाओं पर एक सुन्न प्रभाव डालता है जो बदले में सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए एक कपड़े में चार से पांच बर्फ के टुकड़े लपेटें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर कम से कम 20 मिनट तक रखें और इस प्रक्रिया को हर घंटे दोहराएं। त्वचा पर सीधे बर्फ न लगाएं, क्योंकि इससे फ्रॉस्टबाइट हो सकता है।