हरा धनिया : बढ़ाता है महक और स्वाद, यूरिन-पाचन सहित इन समस्याओं का करता निवारण

किसी भी डिश की महक और स्वाद को बढ़ाने के लिए हरे धनिये का खूब इस्तेमाल किया जाता है। हरा धनिया डालने से आपकी हर डिश बहुत ही टेम्पटिंग लगती है। हरा धनिया सब्जी या खाने की खूबसूरती और स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। धनिया में कई एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं।

साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन सी, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये सभी पोषक तत्व बीमारियों को दूर रखने में मददगार होते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर डायबिटीज से पीड़ित हैं तो धनिया का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

धनिया के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसको आंखों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। धनिया के सेवन से आंखों की रोशनी को भी बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको धनिया खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।


पाचन के लिए

यदि आपको पाचन सम्बंधित समस्या है तो आप धनिया का सेवन करें। यह सूजन को भी कम करने में मदद करता है। धनिया पाचन तंत्र के अन्य लक्षण जैसे गैस, सूजन और चिड़चिड़ापन आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसका उपयोग आंतों को पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। इसके लिए आप नारियल के दूध और ककड़ी या तरबूज जैसे अन्य ठंडे पदार्थों के साथ एक बड़ा चम्मच धनिये के बीज को मिलाकर स्मूदी बना लें और सेवन करें।


बालों के लिए

खनिज और विटामिन से भरपूर होने के कारण आप धनिया के बीज को बतौर हर्बल टॉनिक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, आयरन और जिंक की कमी से बाल झड़ते हैं। ऐसे में आप इनसे समृद्ध धनिया के बीज के इस्तेमाल से झड़ते बालों को रोक सकते हैं।


कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है धनिया। हरा धनिया में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल में हरा धनिया ही नहीं बल्कि धनिया के बीज भी फायदेमंद माने जाते हैं।


आंख आना

यदि आपको त्वचा सम्बंधित समस्या है तो आप धनिया का सेवन करें। धनिया के पत्तों के रस के साथ आंखें नियमित रूप से धोएं। धनिया के बीज का काढ़ा लाल और सूखी आंखों को आराम देता है।


डायबिटीज में फायदेमंद

हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।


हड्डियों के लिए

जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी होती है उनके लिए धनिया फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और अन्य आवश्यक खनिज पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।


यूरिन

गर्मियों में पानी कम पीने से पेशाब की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में धनिया के पत्ते, चटनी, सूखे धनिया का किसी भी रूप में इस्तेमाल कर यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।


एलर्जी के लिए

धनिया ठंडा होता है इसलिए एलर्जी को शांत करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह एलर्जी के आम लक्षणों जैसे पित्ती, खुजली और सूजन को दूर करने में मदद करता है। इसे त्वचा पर उपयोग करने के लिए एक चम्मच शहद और आधा चम्मच पिसे हुए धनिये को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के बाद धो लें।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।