सिगरेट के अलावा ये चीजें भी बनती हैं कैंसर का कारण

वर्तमान समय में खतरनाक दिखने वाली बीमारियां बेहद आम होने लगी हैं जो कि गलत लाइफस्टाइल व खराब खानपान की वजह से इनका शिकार बन रहे हैं। ऐसी ही एक बीमारी हैं कैंसर जिससे मरने वालों की तादाद समय के साथ बढती ही जा रही हैं। लोगों द्वारा कैंसर का मुख्य कारण धुम्रपान माना जाता हैं। जबकि इसी के साथ ही कई ऐसी चीजें हैं जो कैंसर का कारण बन रही हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रेड मीट

रेड मीट का कम सेवन करने से कई तरह के कैंसर से लाभ तो होता है मगर इसका अधिक सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कई अलग-अलग स्टडी के अनुसार रेड मीट का सेवन करने से कैंसर से होने वाली मृत्यु का खतरा लगभग दस फीसदी तक बढ़ जाता बै। रेड मीट में लिनोलिक एसिड का गुण पाया जाता है। लेकिन प्रतिदिन इसका सेवन करने से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। रेड मीट का सेवन करने से स्तन, बड़ी आंत एवं प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ने का खतरा बढ़ता है।

हॉट डॉग्स और सॉस

हॉट डॉग्स और सॉस में अधिक मात्रा में नमक और केमिकल मौजूद होता है। इसमें सोडियम नाइट्रेट स्मोक्टड होता है, जिससे कैंसर की उत्पति होती है। स्टडी के अनुसार इसका नियमित सेवन करने वाले लोगों में सामान्य लोगों के मुकाबले 43 प्रतिशत लोगों की मौत में बढ़ोत्तरी हुई है।

शराब

शराब के अधिक सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा जैसी गंभीर बीमारियां तो होती ही हैं। साथ में कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है। एक ताजा स्टडी के अनुसार शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर की संख्या में तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए शराब का सेवन करने से बचें।

डोनट्स

डोनट्स कैंसर के खतरे को एक से अधिक प्रकार से बढ़ा सकता है। डोनट्स सफेद आटे, चीनी और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल से तैयार किया जाता है और इसमें उपस्थित चीनी की मात्रा शरीर में इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित करती है।