एलर्जी के कारण हो चुके है परेशान, ले इन घरेलू उपायों की मदद

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों को धूल-मिटटी में जाते ही जुखाम हो जाता हैं और छीक आने लग जाती हैं, जिसका कारण धूल-मिटटी से एलर्जी होना होता हैं। ऐसी ही कई प्रकार की एलर्जी है और उनके पीछे के कई कारण भी हैं। कुछ का कारण खाद्य पदार्थ होता हैं तो कुछ का प्राकृतिक चीजें। ऐसे में एलर्जी के कारण व्यक्ति परेशान हो जाता हैं और इनका विशेष इलाज होता हैं। लेकिन सामान्य तौर आप इनसे बचने के लिए कुछ घरेलु उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइये जानते है उन उपायों के बारे में।

* हर्बल चाय

एलर्जी की समस्या से बचने व इसे दूर करने के लिए घर में ही मौजूद अदरक, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, लौंग व मिश्री को मिलाकर बनायी गयी 'हर्बल चाय' पीनी चाहिए। इस चाय से न सिर्फ एलर्जी से निजात मिलती है बल्कि एनर्जी भी मिलती है।

* कैस्टर ऑयल

फल या सब्जी के जूस में 5 बूंद कैस्टर ऑयल डालकर सुबह खाली पेट पिएं। चाहें, तो फल व सब्जी के जूस के अलावा पानी में भी इसे ले सकते हैं। इससे आप आंतों, स्किन और नाक की एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं।

* नींबू पानी

आधे नींबू का रस और एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी में मिला दें। इसे आप रोजाना सुबह कई महीनों तक पिएं। इससे एलर्जी से राहत मिलती है।

* वेजिटेबल जूस

नियमित रूप से एक गिलास गाजर का जूस पीने से भी एलर्जी दूर होती हैं। आप चाहे तो मिक्स जूस भी ले सकते हैं। मिक्स जूस बनाने के लिए आपको खीरे का, चुकंदर और गाजर को मिक्स करना होगा। इन्हें मिक्स करके रोजाना एक बार लें।

* नारियल तेल

त्वचा की एलर्जी के लिए नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिला कर भी लगा सकते हैं। इसको लगा कर पूरी रात ऐसे ही लगा रहने दें। इसे नीम के पानी से धोएं, यह एंटी बैक्टीरियल होता है इसलिए यह किसी भी त्वचा संबंधित बीमारी को दूर कर सकता है।

* खसखस के बीज

खसखस के बीज, शहद और नीबू के रस का मिश्रण बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाने से एलर्जी का इलाज सम्भव होता है।