क्या आप भी रहते हैं उल्‍टी की समस्या से परेशान, इन नुस्खों से मिनटों में मिलेगा आराम

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग बार-बार जगह बदलने या मौसम में बदलाव होने की वजह से असहज महसूस करते हैं और उन्हें मितली या उल्‍टी आने की समस्या होने लगती हैं। कई लोग सफ़र के दौरान भी उल्टी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में यह छोटी सी समस्या भी बड़ी लगने लगती हैं और कुछ भी खाने का मन नहीं होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से उल्‍टी की समस्या मिनटों में दूर होगी और आपको राहत महसूस होगी।

- अगर आप तुलसी का रस निकालकर पानी में डालकर पिएं तो उल्टी में आराम मिलेगा। तुलसी की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है। अगर बार-बार उल्टी आ रही हो तो प्याज के रस में शहद मिलाकर पिएं।

- उल्‍टी जैसा लगने पर दो चार दाने काली मिर्च लेकर चूसें। इसके अलावा कुछ काली मिर्च लेकर करेले के पत्ते के रस में मिला लें और इसे पिएं।

- अदरक और नींबू के रस बराबर मात्रा में लें और पानी के साथ पिएं। अदरक में एंटी-एमिटिक गुण होता है, जो पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

- नीम की छाल का रस निकालकर शहद के साथ डालकर पिएं। उल्टी में बहुत आराम मिलेगा।

- आधा चम्मच कलौंजी का तेल, आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसका प्रयोग सुबह-शाम करें।

- लौंग भी उल्टी रोकने में बहुत मदद करता है। आप अगर मुंह में लौंग रखेंगे या इसे दालचीनी के साथ उबालकर इसे पीएंगे तो उल्‍टी रुक सकती है।

- आधा चम्मच धनिया का पाउडर, आधा चम्मच सौंफ का पाउडर एक ग्‍लास पानी में डालें और इसमें थोड़ी-सी चीनी या मिश्री घोल कर पीएं।

- गिलोय के रस में मिश्री मिलाकर दो चम्मच रस पिएं। इसका प्रयोग दिन में तीन बार कर सकते हैं। इससे उल्टी आनी बंद हो जाएगी। गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

- पुदीना का रस, नींबू का रस और शहद बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इसका दिन में दो-तीन बार सेवन करें।

- अजवाइन, कपूर और पुदीना के फूल के 10-10 ग्राम की मात्रा को अच्छी तरह मिलाकर एक कांच की बोतल में रखें। इसे धूप में रख दें। थोड़ी देर में वह पिघलकर रस बन जाएगा। इसकी 3-4 बूंदें पिएं। दिन में एक या दो बार इसका प्रयोग करें।

- हरी धनिया का रस निकालें। इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक, एक नींबू डालकर एक ग्‍लास पानी में डालकर पिएं।