अच्छी सेहत के लिए जरुरी है ब्रिस्‍क वॉकिंग, मेमोरी बढ़ाने से लेकर होते हैं ये फायदे

वजन कम करने के लिए लोग वॉक करते हैं। लेकिन कई दिनों तक रोजाना घंटों वॉक के बाद भी कोई असर नहीं होता। दरअसल, खाली पैदल चलने से कुछ नहीं होता अगर वॉक करने से ही वजन कम करना है तो आप ब्रिस्क वॉकिंग करनी होगी। ब्रिस्क वॉकिंग यानी ऐसी चाल जो तेज चलने से ज्यादा हो और दौड़ने से कम। ब्रिस्क वॉक एक सरल और सहज एक्सरसाइज है, जिसे किसी भी उम्र के व्यक्ति आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, ब्रिस्क वॉक अलग इसलिए है, क्योंकि इसमें तेजी से चलना होता है। आसान शब्दों में कहे तो दौड़ने और पैदल चलने के बीच की मुद्रा को ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को न तो धीरे चलना होता है और न ही दौड़ना होता है। अगर आप ब्रिस्‍क वॉकिंग करते है तो आपके शरीर से पसीना निकलने लगता है और आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ब्रिस्‍क वॉकिंग के होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं..

स्ट्रेस को दूर करता है

ब्रिस्क वॉक करने से टेंशन दूर होती है। जब आप ब्रिस्क वॉक करते हैं तो कुछ ही सेकंड के भीतर दिमाग एक हार्मोन रिलीज करने लगता है, जिससे नेचुरल तरीके से मूड फ्रेश हो जाता है। इसके अलावा, यह याददाश्त और नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि शरीर अच्छी तरह से आराम कर रहा है।

स्मोकिंग की लत से छुटकारा

ब्रिस्क वॉक से आत्मविश्‍वास बढ़ता है। सोच पॉजिटिव होती है और स्मोकिंग जैसी बुरी लत से मन हटने लगता है।

डायबिटीज का रिस्क कम होता है

प्रतिदिन ब्रिस्क वॉक करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इतना ही नहीं ब्रिस्क वॉक इंसुलिन संवेदनशीलता को भी बढ़ावा देती है। दरअसल, जब आप रोज़ वॉक करते है तो आपकी मांसपेशियों की कोशिकाएं एक्सरसाइज करने के पहले और बाद में ऊर्जा के लिए ग्लूकोज के लिए इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने में सक्षम होती हैं। हफ्ते में 4-5 दिन तक 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक डायबिटीज के खतरे को 12% तक कम किया जा सकता है।

वजन पर कंट्रोल

ब्रिस्क वॉक एक तरह की कार्डिओ एक्सरसाइज मानी जाती है। जिसकी वजह से यह एक बेस्ट कैलोरी बर्नर है। हफ्ते में कम से कम 5 दिनों तक 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक से 340 कैलोरी बर्न होती है।

दिल का ख्याल

तेज चलना हृदय को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग हफ्ते में 6 किलोमीटर चलते हैं, उन्हें दिल की बीमारी का खतरा 45% तक कम होता है।

हड्डियां मजबूत होती हैं

तेज चलना परिसंचरण और वजन में सुधार करके मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद कर सकता है। ब्रिस्क वॉक से हड्डियों पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से जरूरी मिनरल्स हड्डियों तक पहुंचते हैं और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

उम्र बढ़ती है

रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में एक घंटे की ब्रिस्क वॉक उम्र का औसतन 3 साल तक बढ़ा देता है।

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

ब्रिस्क वॉक करने से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण

ब्रिस्क वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है कम, जिससे कि आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर आदि परेशानियां नहीं होती हैं। यह आपके हार्ट को स्वस्थ कर देता है। ब्रिस्क वॉक करते वक्त धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे धमनियां स्वस्थ रहती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट ब्रिस्क वॉक जरूर करें।