पार्टी, रात के खाने या देर तक खाने-पीने के कारण कई बार सुबह पेट भारी महसूस होता है। पेट में बदहजमी, गैस और एसिडिटी होने लगती है। यदि आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अगले दिन सुबह कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने पेट को हल्का और आरामदायक बनाया जा सकता है। ये छोटे कदम दिनभर ऊर्जा बनाए रखने और पाचन सुधारने में मदद करेंगे।
रात ज्यादा खाने के बाद सुबह क्या करेंदेर रात ज्यादा खाने से सुबह तक खाना पेट में भारी महसूस होता है और पचने में समय लगता है। ऐसे में शरीर को हल्का करने और पाचन सुधारने के लिए सुबह तुरंत डिटॉक्स शुरू करें।
1. नींबू पानी से शुरू करेंओवरईटिंग के बाद सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अगर नींबू पानी सूट नहीं करता, तो हर्बल टी या हल्की ग्रीन टी पी सकते हैं। गुनगुना पानी भी काफी है।
2. नाश्ते में चिया सीड्स और फलतेल-मसाले वाला खाना खाने के बाद पेट को आराम देने के लिए थोड़ी देर भूखा रहें। इसके बाद नाश्ते में भीगे हुए चिया सीड्स और फलों का सेवन करें। विशेषकर सेब को खाली पेट खाना फायदेमंद होता है। इससे पेट में जमा खाना धीरे-धीरे पचने लगता है।
3. छाछ का सेवन करेंनाश्ते के बाद पेट को और हल्का करने के लिए छाछ पीएं। इसमें काला नमक, जीरा और पुदीना डालें। यह पेट को ठंडक देता है, गैस और एसिडिटी कम करता है और पेट हल्का महसूस होता है।
4. दिनभर खूब पानी पिएंओवरईटिंग के बाद अगले दिन पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है, पेट साफ करता है और एसिडिटी को नियंत्रित रखता है। कोशिश करें कि दिनभर कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।
5. फल और सलाद का सेवन बढ़ाएंअधिक खाने के बाद पेट को आराम देने के लिए अगले दिन सलाद और ताजे फलों का सेवन ज्यादा करें। फाइबर युक्त सलाद पाचन में मदद करता है और पेट को हल्का बनाता है। फल और सलाद खाने से पेट में ताजगी और हल्कापन महसूस होगा।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप रात में ज्यादा खाने के बाद भी अगले दिन पेट हल्का और आरामदायक रख सकते हैं। इसके अलावा, हल्का खाना और पर्याप्त पानी पीने की आदत रखने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।