कान की इन 4 समस्याओं का रामबाण इलाज है लहसुन का रस, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

लहसुन को भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता हैं जो कि शरीर को कई परेशानियों से बचाने का काम करता हैं। लहसुन में मौजूद तत्व एलिसिन बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी-6, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम आदि तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर से बिमारियों को दूर रखते हैं। लहसुन खानपान के साथ औषधि के रूप में भी जाना जाता हैं। खासतौर से लहसुन के रस से कानों से जुडी कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह कान की समस्याओं में लहसुन के रस का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

कान में सूजन

यदि आपके कान में सूजन है, तो ऐसी स्थिति में भी कान में लहसुन के रस का उपयोग किया जा सकता है। इससे कान की सूजन कम होती है। साथ ही सूजन के कारण कान में आई लालिमा भी कम होती है। यदि सूजन के कारण किसी प्रकार की कान में जलन हो, तो उससे भी लहसुन के रस के कारण कमी आती है।

कान में खुजली

कान में खुजली की समस्या भी आम है। अक्सर कान में वैक्स जम जाने के कारण या सूजन आ जाने के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। कान में खुजली होने पर लोग कान में मचिस की तीली आदि डालकर खुजलाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। मगर लहसुन के रस को कान में डालने से कान की खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है।

कान में दर्द की समस्या

कान में दर्द की समस्या अक्सर बच्चों में होती है। इसके अलावा कई बार किन्हीं कारणों से बड़ों के कान में भी दर्द हो सकता है। दर्द होने पर कान में 2 बूंद लहसुन का रस डालें। इससे दर्द में तुरंत राहत मिलती है। हालांकि अगर आपका कान बहता है या अंदर कोई घाव है, तो इस रस का प्रयोग करने से पहले चिकित्सक या आयुर्वेद विशेषज्ञ से पूछ लें। कान में लहसुन का रस डालते ही आपको हल्का गर्म एहसास होता है। इसके बाद धीरे धीरे दर्द से राहत मिलती है। अगर किसी को कई दिनों से कान में दर्द की समस्या है, तो रात को सोने से पहले लहसुन का रस डाल सकता है।

कान में संक्रमण

कान का इंफेक्शन भी काफी आम है। अक्सर गंदगी के कारण या ध्यान न देने से कान का इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में लहसुन के रस का प्रयोग फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए यदि आपके कान में जर्म्स के कारण दर्द हो रहा है, तो लहसुन में मौजूद ये गुण आपके कान में राहत पहुंचाते हैं।