अनिद्रा का कारण बनते हैं ये 9 आहार, रात में भूलकर भी ना करें इनका सेवन

नींद हमारी लाइफस्टाइल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसके बिना अच्छी सेहत की कल्पना नहीं की जा सकती हैं। दिनभर की थकान के बाद रात को 7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती हैं ताकि शरीर और दिमाग को आराम मिल सकें। लेकिन कई लोगों को अनिद्रा अर्थात नींद ना आने की समस्या होती हैं जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी हैं कि अच्छी नींद ली जाए और इसके लिए आपको अपने खानपान में भी कुछ परिवर्तन करने जरूरी होते हैं। जी हां, खानपान की कुछ गलत आदतों के कारण भी अनिद्रा की समस्या उत्पन्न होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये अनिद्रा का कारण बनते हैं।

वसा युक्त आहार

अपनी डाइट में वसा युक्त आहार को बढ़ाने का साफ मतलब है, बढ़ता वजन। अगर आपको वजन नियंत्रित रखना है तो अपनी डाइट से वसा युक्त आहार को निकाल बाहर करें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वसा युक्त आहार आपकी नींद को भी प्रभावित करते हैं। दरअसल वसा युक्त आहार पचने में समस्या पैदा करते हैं। इसलिए इन आहार को रात में लेना कतई सही नहीं है।

चिप्स और नमकीन

अगर आप भी रात के समय चिप्स और नमकीन खाते हैं तो अपनी यह आदत आज ही बदल लें। इन चीजों ने बहुत अधिक मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है जिससे नींद खराब होती है। इसके अलावा सोने से पहले इन चीजों का सेवन करने से आपको डायबिटीज हार्ड डिजीज आदि की समस्या भी हो सकती है।

कैफीन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पीने में स्वादिष्ट काॅफी अनिद्रा की समस्या को बढ़ाती है। यहां तक कि सामान्य काॅफी भी नींद में खलल डालने के लिए जिम्मेदार है। चाॅकलेट, कोला और चाय भी आपकी नींद को प्रभावित करती है। अगर आप बेहतर नींद लेना चाहते हैं तो बिना देरी किए अपनी डाइट में कैफीन वाले पदार्थों से तौबा करें।

बर्गर या सैंडविच

कई लोग समय के आभाव के कारण रेडी टू ईट खाना खाते हैं। अगर आप भी रात के समय बर्गर या सैंडविच खाते हैं तो इससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। अगर आप भी इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है।

चिकन

चिकन या किसी भी तरह के प्रोटीन को रात में लेना सही नहीं माना जाता है। असल में रात को सोने के दौरान पाचन शक्ति 50 फीसदी तक घट जाती है। लेकिन रात को प्रोटीन लेने से पाचन शक्ति में इससे भी ज्यादा कमी आती है। विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी नींद लेने की ओर ध्यान देने की बजाय अपने पाचन तंत्र को बेहतर करने पर गौर करें। रात को प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट भी लें। इससे नींद आने में मदद मिलेगी।

ब्रोकली

ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन रात को खाए जाने पर यह बहुत धीरे-धीरे पचती है। यही नहीं ब्रोकली में ना पचने वाली शुगर होती है, जो पेट में अधिक मात्रा में गैस बना सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले ब्रोकली का सेवन करने से बचें।

डार्क चॉकलेट

अगर आप रात के समय डार्क चॉकलेट खाते हैं तो इससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक कैसे होता है, जो मतिष्क को एक्टिव करने का काम करता है। रात के समय डार्क चॉकलेट खाने से आपकी नींद खराब हो सकती है।

मसालेदार चीजें

ज्यादातर लोगों को मसालेदार आहार का जायका खूब पसंद आता है। पार्टी, फंक्शन में सब इसे खूब चाव से खाते हैं। लेकिन यह आपकी नींद के लिए सही नहीं है। खासकर रात को सोने से पहले मसालेदार आहार नहीं खाना चाहिए। मसालेदार आहार खाने से सीने में जलन, अपच और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। कई मामालों में सीने में जलन की स्थिति इतनी खराब हो सकती है कि लेटना भी मुश्किल हो जाता है। इससे नींद भी प्रभावित होती है।

अल्कोहल

कई लोगों को लगता है कि रात के समय अल्कोहल लेने से उन्हें नींद अच्छी आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। रात के समय अल्कोहल लेने से वेट गेन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और नींद खराब हो सकती है।