Summer Special : कौन सा पेय रहेगा ज्‍यादा फायदेमंद, छाछ या लस्सी

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसके दौरान अक्सर शरीर में पानी के कमी की शिकायत रहती हैं जिसे पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता हैं। खासतौर से छाछ और लस्सी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं जिनमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन बी 12 जैसे अनेकों पोषक तत्‍व मिलते हैं। इसके अलावा ये दोनों शरीर की कई समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं। लेकिन कई लोगों को इनको लेकर असमंजस रहता हैं कि छाछ या लस्सी में से कौनसी उनकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

विशेषज्ञों के अनुसार, छाछ या लस्सी के बीच बेहतर विकल्प निश्चित रूप से छाछ है। क्‍योंकि छाछ हल्का होता है और स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। यह विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है। खासकर गर्मियों में आप इसे कितना भी पी सकते हैं। लिक्विड लेने के बजाए छाछ पी सकते हैं। दोपहर के भोजन के बाद छाछ जरूर पीएं। आपको बता दें कि लस्‍सी और छाछ दोनों ही दही से बनते हैं। दही खाने के भी ढ़ेरों फायदे हैं।

यह मसालेदार छाछ के रूप में भी जाना जाता है। छाछ को गर्मियों में एक लाभदायक पेय माना जाता है जिसे आप इस दौरान पी सकते हैं। कोल्‍ड ड्रिंक्‍स या अन्‍य पैकेटबंद जूस की अपेक्षा छाछ बेहतर विकल्‍प हो सकता है। इन प्राकृतिक पेय को पीने से खुद को हाइड्रेट रख पाएंगे। यह आपके शरीर को हमेशा तरोताजा रखता है।

लस्सी और छाछ आपको कैल्शियम, विटामिन बी 12, जिंक और प्रोटीन प्रदान कर सकता है। दोनों पेय एसिडिटी से छुटकारा पाने में भी सहायक होते हैं। लस्सी की तुलना में छाछ वजन कम करने में मददगार हो सकता है क्‍योंकि यह कैलोरी में कम होता है।