क्यों जरूरी है शादी से पहले लड़का - लडकी का मेडिकल चेकअप

भारतीय समाज में शादी को लेकर बहुत ही उत्साह सा बना रहता है और इसकी तैयारी भी बड़े जोर शोर से करते है। शादी के कुछ दिनों पहले जो तैयारिया की जाती है वह बहुत ही भाग दोड़ भरी होती है जैसे कपड़े खरीदना, गहने खरीदना, खाने आदि सब की व्यवस्था देखना जिसमे बहुत ही मेहनत लग जाती है, पर इन सबमे जरूरी काम यह है की लड़का और लडकी का मेडिकल चेकअप कराया है की नही। इस चेकअप पर दोनों की जिन्दगी निर्भर करती है। कई तो ऐसे होते है जिन्हें इन चेकअप के बारे में किसी भी तरह का ज्ञान नहीं होता है, लेकिन ये वह बाते होती है जिन्हें लड़का और लडकी दोनों को जानना बहुत ही जरूरी होता है तो आइये जानते है लड़का और लडकी के ऐसे कौनसे टेस्ट है जिन्हें करवाना जरूरी होता है....

# लड़का और लडकी दोनों का ही RH फेक्टर समान होना जरूरी है क्योकि यह अगर समान नही होगा तो शादी के बाद गर्भावस्था के समय माँ और बच्चे दोनों का अलग अलग RH फेक्टर होना मुश्किलों को बढ़ा सकता है।

# अनुवांशिक समस्याओ को जानने के लिए भी टेस्ट होना जरूरी है। इससे यह पता चल जाता है की आपके पार्टनर को पहले किसी तरह की कोई समस्या तो नही थी ताकि ज्ञात होने पर समय रहते उस समस्या का निवारण हो सके।

# सबसे जरूरी जाँच है इनफर्टिलिटी जो की लड़का और लडकी दोनों को ही करानी चाहिए इससे पता चल जाता है की दोनों को किसी भी तरह की कोई कमी तो नही।

# HIV से सम्बन्धित जांच भी करवानी चाहिए। यह एक तरह की लाइलाज बीमारी है जिसका समय रहते अगर जाँच हो जाये और इसका पता चल जाये तो इसका निवारण या बचाव किया जा सकेगा।

# लड़की को अपनी ओवरी की जाँच जरुर करवानी चाहिए क्योकि एक उम्र आने के बाद बच्चे पैदा करने की क्षमता नहीं रहती है इस जाँच से समय रहते समस्या का मालूम चल जाता है।