सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल ना पड़ जाए कहीं भारी, जान लें नुकसान

कोरोनावायरस से बचाव के लिए अपने हाथों की सफाई बहुत जरूरी हैं ताकि संक्रमण ना फैल सकें और इसके लिए आजकल हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग काफी बढ़ गया हैं। जी हां, हाथ धोने के लिए साबुन की जगह हैंड सैनिटाइजर का उपयोग अधिक किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह यह संभव हैं।

- हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल यानी रसायन होता है। इस केमिकल को हाथ की त्वचा सोख लेती है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल हमारे ब्लड तक भी पहुंच सकता है और ब्लड में मिलने के लिए बाद यह हमारी मांसपेशियों के ऑर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।

- सैनिटाइजर में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड भी पाया जाता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को तो हाथों से निकालता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता। कई लोगों को सैनिटाइजर से त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्याएं होने की भी समस्या हो सकती हैं।

- सैनिटाइजर में फैथलेट्स नाम का केमिकल होता है, जो खुशबू के लिए प्रयोग किया जाता है। जिस सैनिटाइजर में इसकी मात्रा ज्यादा होती है, वह हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा खुशबू वाले सैनिटाइजर लीवर, किडनी, फेफड़े और हमारे प्रजनन तंत्र को प्रभावित करते हैं।

- सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी त्वचा रुखी यानी ड्राई हो जाती है। वहीं कई कंपनी के सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में बच्चों द्वारा इसका इस्तेमाल करने के दौरान मुंह में जाने से और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ रिसर्च तो इसे बच्चों की इम्यूनिटी पर बुरा प्रभाव करने वाला भी बता चुके हैं।