फायदे के साथ कई नुकसान भी पहुंचाता हैं एलोवेरा, जानें कैसे

एलोवेरा का नाम आते ही मन में इसके कई गुण नजर आने लगते हैं। सेहत के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन जरा संभलकर एलोवेरा जूस का सेवन आपको फायदा पहुंचाने के साथ नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। जी हां, एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह एलोवेरा का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं।

कमजोरी हो सकती है

नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं हैं उन लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय संकुचित हो सकता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह- सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, परंतु इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

लो ब्लड प्रेशर

नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS का मतलब होता है अनियमित मलत्याग। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS या पाचन संबंधित समस्याएं हैं उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।