विश्व स्वास्थ्य दिवस : ये आहार बनते हैं फेफड़ों में बलगम की समस्या का कारण

लोगों के स्वास्थ्य मुद्दे और जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं। वर्तमान में कोरोनावायरस एक महामारी के तौर पर उभरा हैं जो कि वैश्विक स्तर पर फैलता ही जा रहा हैं। कोरोना की इस बीमारी में फेफड़ों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं। फेफड़ों में बढ़े हुए बलगम के कारण कोरोना वायरस आपके लिए सामान्य लोगों से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो फेफड़ों में बलगम की समस्या का कारण बनते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

फल और सब्जियां

वैसे तो सभी फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। मगर इनमें से कुछ चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना ठीक रहता है। आमतौर पर आलू, पत्ता गोभी, केला, मक्का और कॉर्न से बने दूसरे प्रोडक्ट्स आपके फेफड़ों में म्यूकस यानी बलगम को बढ़ा सकते हैं।

ब्रेकफास्ट के आहार

इसी तरह ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले कुछ आहार जैसे- ब्रेड, पास्ता, सीरियल्स, अंडे, योगर्ट, मक्खन (बटर), चीज़ और आइसक्रीम के ज्यादा सेवन से भी फेफड़ों में बलगम बढ़ता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम मात्रा में करना चाहिए।

पेय पदार्थ

कुछ पेय पदार्थ भी बलगम बढ़ाने के लिहाज से आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। आमतौर पर चाय, कॉफी, सोडा और शराब का सेवन आपके शरीर के लिए ज्यादा मात्रा में घातक माना जाता है। ये सभी पेय पदार्थ बलगम की मात्रा भी बढ़ाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी घटाकर आपको कोरोना वायरस के खतरे के और करीब ले जाते हैं।

अन्य आहार

इन सभी चीजों के अलावा भी कई आहार हैं, जो आपका बलगम बढ़ा सकते हैं। इनमें लाल मांस (Red Meat), मीठी चीजें (sugary desserts) और सोयाबीन से बने प्रोडक्ट्स (soy products) आदि शामिल हैं।