इन 10 आहार का सेवन दिलाएगा कब्ज की समस्या से राहत, आहार में करें शामिल

शरीर तभी स्वस्थ रह पाता हैं जब पाचन क्रिया सही हो। जी हां, डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता हैं तो ब्लोटिंग और एसिडिटी के साथ ही कब्ज की समस्या भी पनपने लगती हैं। आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा कब्ज की समस्या से परेशान हैं और हर दिन परेशानी का सामना कर रहे हैं। कब्ज होने पर पेट गड़बड़ रहता है और बार-बार मल त्यागने की इच्छा होती है जिससे पूरा दिन काम में मन नहीं लग पाता हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाते हुए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करें। ऐसे ही आहार की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करेंगे।

ओट्स

आप सुबह के समय नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पेट हो स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर है। पहले तो यह पानी में आसानी से घुलकर जेल जैसा रूप ले लेता है जबकि अघुलनशील फाइबर मल में भारी मात्रा में जुड़कर खाद्य पदार्थ को नरम बनाता है और इसे पेट व आंत से गुजरने में आसानी होती है। इस तरह मल त्याग करने के लिए जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और कब्ज से छुटकारा मिल जाता है।

अलसी के बीज
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के अलावा अलसी के बीज आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अलसी में विरेचक गुण होते हैं। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है। इनके उपयोग से मलाशय की सफाई करने में आसानी होती है। इसके सेवन से बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पर ध्यान रखें, इन्हें पूरा ना खाएं, वरना इन्हें पचाना मुश्किल हो जाएगा।

नारियल तेल

कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि शुद्ध नारियल तेल के सेवन से कब्ज की समस्या से निजात मिल सकता है। इसमें फैटी एसिड होता है। यह आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

हरी सब्जियां

हमें स्वस्थ रहने के लिए हमेशा से ही हेल्दी खाने की सलाह दी जाती रही है। हरी सब्जियां आपको कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करती हैं। आप अपनी डाइट में पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये पेट को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। ये वजन घटाने में मदद करती हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती हैं।

अदरक की चाय

अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बदले में अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय बना लें और इसमें दो चम्मच अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्सकर पिएं। इस चाय से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।

दही

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती हो उन्हें दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत को स्वास्थ रखने के साथ मल को नरम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह तक हर सुबह 180 मिलीलीटर की मात्रा में दही का सेवन करने वाले लोगों में पुरानी कब्ज ठीक होने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

दाल

दालें कई तरह की होती हैं। अधिकांश बीन्स, दाल, छोले और मटर में बहुत अधिक फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज को कम करता है। 2017 के एक अध्ययन में पाया गया कि 100 ग्राम पकी हुई दालें दैनिक फाइबर सेवन का लगभग 26 प्रतिशत प्रदान करती हैं। रोजाना 100 ग्राम दाल कब्ज से राहत दिला सकती है।


इन फलों का करें सेवन

आप कीवी, संतरा, नाशपाती और सेब जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा इन फलों में अधिक मात्रा में पानी, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज भी होते हैं। ये कब्ज का इलाज करने में मदद करते हैं।


अजवाइन और त्रिफला

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन और त्रिफला बहुत कारगार होते हैं। ये पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप त्रिफला, अजवाइन और सेंधा नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करें। ये पाचन संबंधित कई अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करेगा।


ब्रोकली

ब्रोकली में 'सल्फोराफेन' नामक एक यौगिक मौजूद होता है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पाचन को आसान करता है। इसके अलावा यह आंत में कई ऐसे सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकने में सहायक है जो पाचन को कठिन बना देते हैं। साल 2017 के किए गए एक अध्ययन में कुछ लोगों को 4 सप्ताह तक प्रतिदिन 20 ग्राम कच्ची ब्रोकली स्प्राउट्स या 20 ग्राम अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने को दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने ब्रोकली स्प्राउट्स खाए उनमें कब्ज के लक्षण काफी कम देखे गए।