जाने किस रंग की ज्वैलरी के होतें है क्या-क्या मायने...

पहले के जमाने में जहां चाची-भाभी दुल्हन के परिघान और ज्वैलरी तय करती थीं, वहीं आज दुल्हन खुद यह इस बात को लेकर कांशियस रहती है कि शादी में कैसा लहंगा और कैसी ज्वैलरी पहनेगी। गोल्डन और और सिल्वर ज्वैलरी के अलावा भी डिफरेंट कलर और मैटैरियल की ज्वैलरी आजकल ट्रेंड में है। आईए जानते हैं अलग-अलग कलर की ज्वैलरी के अलग-अलग मायने...

पिंक हार्ट टचिंग कलेक्शन

पिंक कलर प्रेम का प्रतीक है। वेडिंग कलेक्शन में पिंक लहंगें के साथ-साथ पिंक ज्वैलरी भी काफी प्रचलन में है। ज्वैलरी में पिंक कलर के साथ गोल्डन कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक लुक देता है।

ग्रीन एलिगेंट कलेक्शन

हरा रंग सफलता का प्रतीक होता है। ब्राइड्स डिफरेंट लुक के लिए नए डिजाइंस के साथ-साथ नए कलर्स भी ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन और गोल्डन के कॉम्बिनेशन को रिसेप्शन में ट्राई किया जा सकता है।

नेवी ब्लू बिंदास कलेक्शन

नीला रंग सम्पूर्णता का प्रतीक है। वेडिंग कलर पैलेट में नेवी ब्लू कलर भी ट्रेंड में हैं। अगर आप रेड से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो यह कलर ट्राई कर सकती हैं। नेवी ब्लू और रेड का कॉम्बिनेशन काफी प्रचलन में है। ब्राइडस इस कॉम्बिनेशन को अपने इंगेजमेंट फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। नेवी ब्लू के ऊपर गोल्डन थ्रेड और स्वरोस्की वर्क से डिजाइन किए गए लहंगे के साथ रेड कुंदन ज्वैलरी या गोल्डन ज्वैलरी एक अच्छा ऑप्शन है।

ऑरेंज हॉट कलेक्शन

आरेंज कलर आस्था का प्रतीक माना जाता है। आजकल के वेडिंग कलेक्शन में रेड की जगह ऑरेंज कलर ने ले ली है। ऑरेंज कलर के लहंगे के साथ ब्राइड्स हैवी जोधा स्टाइल या कुंदन की ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं। कुछ डिफरेंट लुक के लिए ब्राइडल फ्लोरल प्रिंट वाले नेहरू कॉलर ब्लाउज के साथ फ्लोरल डिजाइन विद एंब्रायडरी वाला लहंगा भी ट्राई कर सकती है।