दादा साहब फाल्के अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए अक्षय खन्ना, पिता को किया याद

विवाद के बीच 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह सम्पन हो गया है। समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनके बेटे अक्षय खन्ना और पत्नी कविता पहुंची थीं। दादा साहेब पुरस्कार के लिए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना का नाम पुकारे जाने के दौरान उनके पुत्र अक्षय खन्ना और पत्नी कविता भी बेहद भावुक हो गए। राष्ट्रपति के हाथों दोनों ने विनोद खन्ना का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड लिया। इससे पहले अक्षय ने कहा, 'मेरे लिए एक पुत्र के रूप में उनकी ओर से पुरस्कार लेना बहुत ही विनयपूर्ण है। यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण है।'

इतना ही नहीं, पति का याद करते हुए पत्नी कविता ने कहा, 'यह मेरे परिवार और उनके फैंस के लिए खुशी और गर्व का समय है। हमें एक और बुरा भी लग रहा है कि ये अवॉर्ड लेने के लिए हमारे बीच मौजूद नहीं हैं।' विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने यह भी कहा, 'आज मैं इसलिए भी खुश हूं क्योंकि उनकी ओर से ये पुरस्कार लेने अक्षय आए हैं। यह पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अक्षय से अच्छा कोई और व्यक्ति नहीं हो सकता।'

बता दें कि विनोद खन्ना का निधन पिछले साल 27 अप्रैल को हुआ था। अभिनेता के अलावा विनोद खन्ना एक राजनीतिज्ञ भी थी। 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।