'बिग बॉस सीजन 7' की विनर गौहर खान अक्सर इस रिएलिटी शो के हर सीजन पर अपनी राय जाहिर करती नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने चुप्पी नहीं साधी। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड को देखने के बाद गौहर ने तान्या मित्तल का पक्ष लिया और कुनिका सदानंद के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
गौहर खान ने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा— मां होने का हवाला देना और बाकी लोगों को बाहर की बातें न लाने की सीख देना... लेकिन खुद किसी और की मां पर इतनी आसानी से टिप्पणी कर देना हैरान कर देने वाला है। ये बहुत ज्यादा डबल स्टैंडर्ड है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र में आप आलोचनाओं का सामना करने लायक होंगी। वही उम्मीद रखें, जो आप दूसरों को देती हैं, वरना ऐसे रवैये से बचें।
सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शनगौहर की इस पोस्ट पर यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आई।
एक यूजर ने लिखा— गौहर, ये सिर्फ एक टास्क था। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया जिससे इतना बड़ा मुद्दा बनाना पड़े।
दूसरे ने तंज कसते हुए कहा— ये बिग बॉस है, किटी पार्टी नहीं। कुनिका सदानंद ने टास्क के हिसाब से शार्प शब्दों का इस्तेमाल किया, जो गेम का हिस्सा है। शुरुआत से ही इस शो में यही होता आया है। यहां कोई संत नहीं है। डबल स्टैंडर्ड कहना अनुचित है। कुनिका स्पष्ट और वास्तविक हैं। वो दिखावा नहीं करतीं और सच बोलने से नहीं कतरातीं।
तान्या और कुनिका के बीच का विवादघटना 8 सितंबर 2025 के नॉमिनेशन टास्क की है। इस टास्क में सभी प्रतिभागियों की जोड़ियां बनाई गई थीं और उन्हें 19 मिनट गिनने का चैलेंज दिया गया था। नियम यह था कि बाकी घरवाले उनका ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।
इसी दौरान, जब तान्या मित्तल टास्क कर रही थीं, कुनिका सदानंद ने उनकी मां को लेकर टिप्पणी कर दी। यह सुनकर तान्या भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने सवाल उठाया कि गेम की आड़ में किसी की मां को क्यों घसीटा जाए।