Holi 2018 : शरीर से होली के रंग छुड़ाने के 8 आसान टिप्स

होली सभी का प्रिय त्योहार है जिसे बच्चे से युवा , बूढ़ा इंसान खेलना पसन्द करता है। सभी रंगों से सरोकार यह त्योहार सभी के मन को मोह लेता है। कुछ रंगों में केमिकल्स मिला होता है जिससे आप के शरीर पर बुरा प्रभाव डालते है। होली खेलने के बाद सबसे मुश्किल काम होता है रंगों को कैसे छुड़ाए जाए तो आइये जानते है कुछ खास टिप्स होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद रंग को छुड़ाने के तरीके :

1. होली खेलने से पहले अपने हाथ पैरो पर कोल्ड क्रीम या सरसो के तेल से मालिश कर ले।

2. नाखुनो को रंगों से बचने के लिए जैतून के तेल से मालिश कर ले।

3. अपने बालो पर नारियल के तेल से मालिश कर ले जिससे बालो में मौजूद रंग आसानी से छूट जाएगा।

4. रंग को उतरने के लिए दही सबसे गुणकारी होता है। इस त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता।

5. बेसन में 2 बूंदे सरसो के तेल की डाल कर हाथ पैरो पर लगाने से भी रंग को छुड़ाया जा सकता है।

6. ग्रिस्लीन के उपयोग से भी नाखुनो में मौजूद रंग को उतरा जा सकता हैं।

7. नीबू रंग छुड़ाने का असरदार इलाज़ है इससे रंग आसानी से छूट जाता है और हाथ मुलायम भी हो जाते है।

8. बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें। इससे भी रंगों को बालो से छुड़ाया जा सकता है।