बढ़ती गर्मी में अपनी त्वचा को झुलसने से कैसे बचाएं? जानिए आसान टिप्स

मार्च आते ही सूरज की गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान का सबसे ज़्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लगातार धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से स्किन टैन, रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे मौसम में त्वचा की सही देखभाल करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में अपनी त्वचा को सुरक्षित, ताजगी और ग्लो बनाए रखने के तरीके।

गर्मियों में स्किन की सुरक्षा के लिए ये करें

1. रोजाना सनस्क्रीन लगाएं


गर्मियों में बाहर निकलने से कम से कम 15–20 मिनट पहले अपने चेहरे और हाथों पर सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। घर पर भी अगर आप खिड़की के पास समय बिताते हैं, तब भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। SPF 50 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें। यदि आप धूप में लंबे समय तक रहते हैं या बहुत पसीना आता है, तो हर 2–3 घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा लगाएं।
2. धूप में जान से बचें

दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे तेज होती है। इस समय सीधे धूप में निकलने से बचें। यदि जरूरी हो, तो छाता, कैप और सनग्लासेस का उपयोग करें। इससे त्वचा को झुलसने और टैनिंग से बचाया जा सकता है।

3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मियों में कॉटन जैसे हल्के और सांस लेने वाले कपड़े पहनें। ये त्वचा को आराम देते हैं और पसीने को सोखते हैं। हल्के रंग के कपड़े धूप को कम सोखते हैं और गर्मी का असर भी कम करते हैं।

4. शरीर को हाइड्रेट रखें

दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इसके अलावा नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों के जूस का सेवन करें। त्वचा पर एलोवेरा जेल या गुलाब जल लगाना भी ठंडक देता है और सनबर्न से राहत दिलाता है। ठंडे पानी से चेहरे को नियमित धोते रहना भी जरूरी है ताकि धूल और पसीना साफ हो।

5. मेकअप को सीमित करें

गर्मियों में भारी क्रीम, ऑयली प्रोडक्ट और हेवी मेकअप से बचें। जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर विकल्प हैं। बाहर से आने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोकर एलोवेरा जेल लगाना त्वचा को राहत देता है और ग्लो बनाए रखता है।