अगर करना चाहते है भगवान विष्णु को प्रसन्न तो करे ये उपाय

भगवान विष्णु को तीनो लोकों का स्वामी माना जाता हैं या यूँ कहें कि तीनों लोकों के पालनहार हैं। शास्त्रों में वर्णित अनुसार भगवान विष्णु के स्मरण मात्र से ही भक्तों के सभी कष्टों का हरण हो जाता हैं। और खासकर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो भगवाना विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। अगर किसी भी व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता हैं। इसलिए सभी भक्तों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के प्रयास करने चाहिए। अब आप किस तरह भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं आइये हम बताते हैं आपको।

* वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

* इस दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद फल, फूल, पीले वस्त्रों से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

* गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।

* इस दिन प्रसाद के रूप में केले चढ़ाना शुभ माना जाता है। इन केलों को दान में ही दे देना चाहिए।

* अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।

* स्वयं इस दिन केला न खाएं, शाम के समय सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें और बिना नमक का भोजन करें।

* बृहस्पतिवार को दिन में एक ही समय भोजन करें, भोजन में पीले चने की दाल आदि का प्रयोग अवश्य करें। लेकिन इस दिन नमक का सेवन भूलकर भी न करें।

* गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़ें पहने जाते हैं।