दशहरा स्पेशल : क्यों खाया जाता है आज पान, शायद ही जानते होंगे आप इसका कारण

विजयादशमी अर्थात रावण-दहन का दिन, जिसे दशहरे के पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के संपन्न होने के अगले दिन ही यह पर्व मनाया जाता हैं। इस बार यह पर्व आज 19 अक्टूबर को मनाया जा रहा हैं। इस दिन रावण को जलाने के साथ ही कई परम्पराएं भी अपनाई जाती हैं। जिसमें से एक हैं पान खाना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के दिन पान क्यों खाया जाता हैं। आज हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

पान को प्रेम और जीत का प्रतीक माना गया है। साथ ही बीड़ा शब्द का भी अपना विशेष महत्व है, जिसे कर्तव्य के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत से जोड़कर देखा जाता है।
यही कारण है कि दशहरे पर रावण दहन के बाद पान का बीड़ा खाया जाता है। दशहरे के दिन पान खाकर लोग असत्य पर हुई सत्य की जीत की खुशी मनाते हैं। लेकिन इस बीड़े को रावण दहन से पूर्व हनुमान जी को चढ़ाया जाता है, जिससे उनका आर्शिवाद मिल सके।

दशहरे पर पान खाने का एक कारण यह भी है कि इस समय मौसम में बदलाव होता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पान सेहत के लिए अच्छा होता है।

एक कारण यह भी है कि नवरात्रि में 9 दिन के उपवास करने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में पान खाने से भोजन पचाने में आसानी होती है।