इच्छानुसार फल प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ाये ये चीजें

भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसन है इसलिए ही तो शिव को भेले भंडारी कहा गया हैं। भक्तगण अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए अपने इष्ट शिव की उपासना करते हैं और शिवलिंग को जल अर्पित करते हैं। हांलाकि भगवान शिव भक्तो की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। लेकिन मनोकामना की जल्दी पूर्ती की इच्छा रखते है तो अपनी मनोकामना के हिसाब से शिवलिंग पर विभिन्न वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। तो आइये जानते हैं की किस मनोकामना की पूर्ती के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाये।

* चावल : अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है और आपको धन की आवश्यकता है तो सावन में शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल अर्पित करें इससे धन प्राप्ति की संभावना प्रबल होती है।

* तिल : सावन के महीने में शिवलिंग पर तिल अर्पित करने से भगवान शिव की प्रसन्नता के साथ ही आपके सभी पापों का नाश हो जाता है।

* जौ : अगर आप भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आपको शिवलिंग पर जौ चढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे आपके सुख में वृद्धि हो सकती है।

* गेहूं : अगर आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो इसके लिए आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाना चाहिए इससे संतान वृद्धि होती है। हालांकि शिवलिंग पर चढ़ाए गए सभी अन्न बाद में गरीबों में बांट देना चाहिए।

* घी : शिव पुराण के अनुसार अगर कोई नपुंसक व्यक्ति घी से भगवान शिव का अभिषेक करके ब्राह्मणों को भोजन कराए और सोमवार का व्रत करे तो इससे उसकी हर समस्या का निदान मुमकिन है।

* शक्कर मिश्रित दूध : अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाने की चाह रखते हैं तो शक्कर मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

* सुगंधित तेल : सावन के महीने में सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने से समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

* गन्ने का रस : गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की प्रसन्नता के साथ आपको सभी आनंदों की प्राप्ति हो सकती है।

* गंगाजल : अगर आप भोग के साथ-साथ मोक्ष की भी कामना रखते हैं तो फिर सावन में आपको गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

* शहद : टीबी रोग के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में आराम पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए। इससे तमाम रोगों में आराम मिलता है।

* जलधारा : बुखार होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से जल्दी ही आराम मिलता है। इसके अलावा सुख और संतान की प्राप्ति के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।