इन चीजों से बनाए घर के मुख्य द्वार को वास्तुसंगत, जीवन में आएगी सकारात्मकता

घर का मुख्य द्वार वास्तु में बहुत महत्व रखता हैं जिसे घर में सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने का जरिया माना जाता हैं। वास्तुदोष से उत्पन्न हुई नकारात्मकता आपके जीवन में आर्थिक व दैनिक परेशानियों का कारण बनती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि घर का मुख्यद्वार वास्तुसंगत होना चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वास्तुदोष दूर होने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार के पास इसे लगाना चाहिए। साथ ही रोजाना सुबह तुलसी पौधे को जल चढ़ाना व शाम को दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

देवी लक्ष्‍मी के शुभ पद चिन्‍ह

घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाना शुभ होता है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, शांति व धन की बरकत बनी रहती है।

लक्ष्‍मी जी की तस्वीर

आप घर के मेन गेट पर लक्ष्मी जी के शुभ चिन्ह के साथ देवी मां की तस्वीर भी लगा सकती है। आप चाहे तो सिर्फ फोटो भी लगा सकते हैं। इससे घर में लक्ष्मी माता की असीम कृपा बनी रहेगी। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

स्‍वास्तिक और शुभ लाभ

अक्सर लोग मुख्य द्वार पर स्‍वास्तिक और शुभ लाभ बनाते हैं। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, ये शुभ चिन्ह सुख-समृद्धि के प्रतीक होते हैं। इन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बंदनवार यानि तोरण

घर में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। वास्तु अनुसार, अशोक व आम के पत्तों से तैयार बंदनवार लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)