न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको भी हैरान कर देंगे दुनिया के ये अजीबोगरीब कोर्स, कुछ भारत के भी

क्या आप जानते हैं कि आजकल कई ऐसे अजीबोगरीब कोर्स भी कराए जाते हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 6:22:04

आपको भी हैरान कर देंगे दुनिया के ये अजीबोगरीब कोर्स, कुछ भारत के भी

शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन में विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। वर्तमान में कई ऐसे कोर्स कराए जाते हैं जो आपका भविष्य सुधार सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल कई ऐसे अजीबोगरीब कोर्स भी कराए जाते हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। कुछ कोर्स तो भारत में भी कराए जाते हैं। इन कोर्स के बारे में जानकर आपको भी विश्वास नहीं हो पाएगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

कैसे बनें बेहतर पति या पत्नी

यह एक प्री-वेडिंग मैरेज कोर्स प्रोग्राम है, जिसे इंडोनेशिया की सरकार ने शुरू किया है। शादी से पहले लोग इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तीन महीने की अवधि वाले इस कोर्स में दाखिला लेने वाले शख्स को बेहतर पति या पत्नी बनना सिखाया जाता है। इस कोर्स के तहत उन्हें प्री-मैरिटल काउंसलिंग से लेकर प्रजनन स्वास्थ्य तक विभिन्न विषयों की जरूरी जानकारी दी जाती है।

weird news,weird courses,world most weird courses

भूत विद्या

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भूत विद्या पर कोर्स शुरू किया है। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में भूत विद्या (Science of Paranormal) की पढ़ाई कराई जाएगी। यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स होगा। इसमें मानसिक विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाएगा।

ब्यूटी पीजेंट्स

अमेरिका के ओबर्लिन कॉलेज ने ये कोर्स साल 2011-12 में लॉन्च किया था। इसे मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया, अमेरिका समेत अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए शुरू किया गया था। इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं की विजेताओं, उनके इतिहास, संस्कृति, कार्य प्रणाली जैसी चीजें समझने की शिक्षा दी जाती है।

weird news,weird courses,world most weird courses

बुलबुले पर कोर्स

पानी या किसी अन्य चीज के बुलबुले तो आपने देखे ही होंगे। इसके बारे में स्कूलों में भी जरूर पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन बुलबुलों पर पूरा कोर्स डिजाइन किया जा सकता है। कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक ऐसा कोर्स है, जिसका नाम है - कैविटेशन एंड बबल डायनेमिक्स (Cavitation and Bubble Dynamics)। शोधकर्ताओं का कहना है कि बुलबुलों के पीछे जो फिजिक्स काम करता है, उसे कंप्यूटिंग समेत विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में अध्ययन के लिए भी काम में लाया जा सकता है।

नई चीज को सीखने के लिए कोर्स

किसी नई चीज को कैसे सीखें, ये सीखने के लिए भी अलग से कोर्स चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सीखने की क्षमता कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, लर्नेबिलिटी भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। क्योंकि आने वाले समय में लोगों को नौकरियों का भविष्य पता नहीं होगा। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी और यूसी सैन डीगो में ये कोर्स बेहद लोकप्रिय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स