न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल हो रहा महिला शिक्षक का यह जुगाड़ू आइडिया, मिल रही वाहवाही

सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर का जुगाड़ू आइडिया बहुत वाहवाही लूट रहा हैं जिसमें उन्होनें ऑनलाइन क्लास के लिए हैंगर, कुर्सी, कपड़े की कतरन से ट्राइपॉड बना दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 6:33:09

वायरल हो रहा महिला शिक्षक का यह जुगाड़ू आइडिया, मिल रही वाहवाही

कोरोना महामारी के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान बंद पड़े हैं और शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। जहाँ यह बच्चों के लिए नई तकनीक बनी हैं तो टीचर्स के लिए भी नया अनुभव हुआ हैं और इसके लिए उन्हें भी कई परेशनियां उठानी पड़ी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर का जुगाड़ू आइडिया बहुत वाहवाही लूट रहा हैं जिसमें उन्होनें ऑनलाइन क्लास के लिए हैंगर, कुर्सी, कपड़े की कतरन से ट्राइपॉड बना दिया। शिक्षिका के इस जुगाड़ की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर हो रही है, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

भारतीय वन सेवा की अधिकारी सुधार रमन ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'इस तस्वीर में बहुत अधिक सकारात्मकता और उम्मीद है। कैमिस्ट्री की इस टीचर का कमिटमेंट देखिए।' शिक्षिका मौमिता बी ने तकरीबन एक हफ्ते पहले इस वीडियो को लिंक्डइन पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'क्योंकि मेरे पास ट्राइपॉड नहीं था इसलिए मैंने अपने घर से ऑनलाइन क्लास लेने के लिए भारतीय जुगाड़ बना दिया।'

उन्होंने अपने फोन को कपड़े टांगने वाले हैंगर से बांध दिया। उन्होंने इसे रस्सी के सहारे प्लास्टिक की कुर्सी और छत से बांध दिया और इस तरह ट्राइपॉड तैयार किया। लिंक्डइन पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 600 से अधिक लोगों ने इस पर टिप्पणी भी की है। लिंक्डइन पर एक यूजर ने लिखा, 'मैडम, इसे देखकर हमने ये समझा और सीखा है कि संसाधनों का रोना कभी भी समस्या को नहीं सुलझाता। अगर हमारे पास उसे करने की प्रेरणा है तो समस्या खुद ब खुद सुलझ जाएगी।' मौमिता ने भी यूजर्स को जवाब देते हुए लिखा है, 'मेरा एकमात्र मकसद क्लासरूम का माहौल तैयार करना था, ताकि बोर्ड के जरिये छात्रों को ऐसा माहौल दे सकूं कि उन्हें फायदा हो।'

ट्विटर पर भी शिक्षिका के इस जुगाड़ की खूब तारीफ हो रही है। एक ट्विटर यूज़र ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि ये कहां हुआ और किसने किया, लेकिन इस तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया। एक टीचर उपलब्ध संसाधनों के दम पर ऑनलाइन क्लास ले रही है। इस तस्वीर में कितना जुनून दिखाई दे रहा है।' निशा राय नाम की एक यूजर ने लिखा है, 'जहां चाह है, वहां राह है।' जेम्स कैंडी ने ट्वीट किया, 'इस संकल्प को सलाम।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत