न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला को हिरण के प्रति प्यार दिखाना पड़ा महंगा, मजा बना सजा

अमेरिका में महिला द्वारा भूख से बेहाल तीन हिरणों को अपने घर के लिविंग रूम में बुलाकर खाना खिलाना अपराध हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Feb 2020 10:17:44

महिला को हिरण के प्रति प्यार दिखाना पड़ा महंगा, मजा बना सजा

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग जानवरों के प्रति प्रेम दिखाते हुए उन्हें कुछ खिला देते हैं। लेकिन ऐसा करना एक महिला को पूरे 39 हजार रूपये महंगा पड़ गया। जी हां, अमेरिका में महिला द्वारा भूख से बेहाल तीन हिरणों को अपने घर के लिविंग रूम में बुलाकर खाना खिलाना अपराध हो गया और वन अधिकारियों द्वारा उन पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। पूरा मामला आपको हैरान कर देगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

महिला कोलोराडो की रहने वाली है। दरअसल, हिरणों का एक झुंड खाने की तलाश में उसके घर के पास आ गया, जिसके बाद उसने उन्हें अपने घर में बुलाया और उन्हें ब्रेड और फल खाने को दे दिए। इस दौरान महिला ने अपने हाथों से हिरण को ब्रेड खिलाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

weird news,weird incident,feeding to deer,fined 39 thousand rupees,america news

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'जंगली जानवरों को खिलाना इंसान और जानवर दोनों के लिए बेहद ही खतरनाक है और गैरकानूनी भी, इसे रोकने की जरूरत है। ये जानवर पालतू नहीं हैं।' कोलोराडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ ने भी इस घटना को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ लोग सोचते हैं कि हिरण को घर बुलाना और उन्हें खाना खिलाना सही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यह गैरकानूनी है।

वन्य अधिकारियों के मुताबिक, जंगली जानवरों को पालतू बनाना कानून के खिलाफ है। चूंकि उन्हें ब्रेड या फल खाने की आदत नहीं होती है, इसलिए अगर हिरणों का झुंड घर के पास या दरवाजे तक आता है तो उन्हें खाना खिलाने के बजाए अकेला छोड़ चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि कोलोराडो में ज्यादातर हिरण शेर का शिकार होते हैं और अगर ये खाने के लालच में इंसानी बस्तियों के आसपास घूमेंगे तो वहां शेर के आने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाने वाली महिला लोरी डिक्शन ने कहा कि वह पेशे से एक वेटनरी तकनीशियन हैं और कई जानवरों के साथ समय बिताया है। उनका कहना है कि अगर कोई जानवर उनके पास आता है तो वो उसे भगाने के बजाए उसकी मदद करती हैं, क्योंकि यही उनकी पहचान है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन