न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसे पड़ी मच्छरों को इंसानों का खून पीने की आदत? वैज्ञानिकों को मिला इसका जवाब

कई लोगों के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 9:01:21

कैसे पड़ी मच्छरों को इंसानों का खून पीने की आदत? वैज्ञानिकों को मिला इसका जवाब

हर जीव की अपनी जीवनशैली होती हैं जिसके तहत वह अपने जीवन का यापन करता हैं। हर जीव की अपनी प्रकृति के तहत कार्यशैली होती हैं। ऐसी ही प्रकृति हैं मच्छरों की जो कि खून चूसने की आदत रखते हैं। जैसे ही मच्छर खून चूस लेते हैं उड़ जाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं। पहले वैज्ञानिक भी इस सवालों के जवाब नहीं जानते थे, लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब ढूंढ लिया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे। उनके अंदर एक वजह से धीरे-धीरे यह बदलाव आया है।

पहले तो आपको ये बता दें कि दुनियाभर में मच्छरों की कई प्रजातियां हैं। उन्ही में से एक हैं अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छर। इस मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। इनकी वजह से ही जीका वायरस फैलता है। यही मच्छर डेंगू और पीला बुखार के भी कारण होते हैं।

न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इन्ही मच्छरों पर अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते बल्कि उनमें से कई अपना गुजारा करने के लिए अन्य चीजों को खाते-पीते हैं। यह रिपोर्ट न्यू साइंटिस्ट नामक पत्रिका में छपी है।

कैसे पड़ी मच्छरों को इंसानों का खून पीने की आदत? वैज्ञानिकों को मिला इसका जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्चर नोआह रोज बताती हैं कि अब तक किसी ने भी मच्छरों के खान-पान से जुड़ा शोध नहीं किया था, लेकिन हमने किया। हमने सबसे पहले अफ्रीका के कुछ जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए और फिर उन अंडों से मच्छरों के निकलने का इंतजार किया। उसके बाद हमने उन मच्छरों को प्रयोगशाला में बंद डिब्बों के अंदर इंसानों और अन्य जीव-जंतुओं पर छोड़ दिया, ताकि यह समझा जा सके कि उनके खून पीने की पद्धति क्या है। इस दौरान हमें पता चला कि एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों का खान-पान बिल्कुल अलग था।

नोआह रोज ने कहा कि इस शोध से यह बात साबित होती है कि सारे मच्छर खून नहीं पीते हैं। उनका कहना है कि जिस जगह पर गर्मी ज्यादा पड़ती है या वो इलाका सूखा रहता है, वहां पर आमतौर पर पानी की कमी होती है। ऐसे में मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है। इसी नमी की जरूरत को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों या फिर अन्य जीव-जंतुओं का खून पीना शुरू कर देते हैं।

न्यू साइंटिस्ट में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि मच्छरों के अंदर खून पीने को लेकर ये बदलाव हजारों सालों में आया है। जहां पर पानी जमा होता है, वहां मच्छरों को प्रजनन करने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन जैसे ही उन्हें पानी की कमी महसूस होने लगती है, वो इंसानों का या अन्य जीवों का खून चूसना शुरू कर देते हैं। यानी इससे साफ है कि मच्छर पानी की कमी को पूरा करने के लिए खून पीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत