न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या हैं कोलकाता पुलिस द्वारा सफेद वर्दी पहनने के पीछे का कारण?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस द्वारा खाकी नहीं बल्कि सफेद वर्दी पहनी जाती हैं। इसके पीछे का कारण बेहद हैरान करने वाला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 1:45:55

क्या हैं कोलकाता पुलिस द्वारा सफेद वर्दी पहनने के पीछे का कारण?

देशभर में पुलिस खाकी वर्दी पहनती हैं और पश्चिम बंगाल में भी पुलिस द्वारा खाकी वर्दी ही पहनी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस द्वारा खाकी नहीं बल्कि सफेद वर्दी पहनी जाती हैं। इसके पीछे का कारण बेहद हैरान करने वाला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

खाकी वर्दी और सफेद वर्दी अंग्रेजों के जमाने से ही चली आ रही है। ब्रिटिश राज में जब पुलिस का गठन हुआ था, तब उनकी पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती थी, लेकिन ज्यादा देर तक ड्यूटी करने के दौरान वो जल्द ही गंदी भी हो जाती थी। इस कारण पुलिसकर्मियों ने वर्दी को जल्दी गंदा होने से बचाने के लिए उसे अलग-अलग रंगों से रंगना शुरू कर दिया।

weird news,weird information,kolkata police white uniform

सफेद रंग की वर्दी पर अलग-अलग रंग लगाने की वजह से जवानों की यूनिफॉर्म अलग-अलग रंगों की दिखने लगती थी। ऐसे में यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता था कि वो शख्स पुलिस का ही जवान है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए अंग्रेज अफसरों ने खाकी रंग की वर्दी बनवाई, ताकि वो जल्दी गंदा न हो।

साल 1847 में अंग्रेज अफसर सर हैरी लम्सडेन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर खाकी रंग की वर्दी को अपनाया था। तब से यही खाकी भारतीय पुलिस की वर्दी बन गई, जो अब तक चली आ रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पश्चिम बंगाल में पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती है, लेकिन वहीं की कोलकाता पुलिस सफेद। उस समय कोलकाता पुलिस को भी खाकी रंग की वर्दी पहनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसे खारिज कर दिया था। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि कोलकाता तटीय इलाका है और यहां काफी गर्मी और नमी रहती है। ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सफेद रंग ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इस रंग से सूरज की रोशनी परावर्तित हो जाती है और ज्यादा गर्मी नहीं लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर