हमारे देश में मान्यताओं और रीती-रिवाजों को बहुत तवज्जो दी जाती हैं जो देश की संस्कृति से भी जुडी हुई है। इनसे जुड़ा सभी का अपना पहलू और सोच हैं। आज हम आपको एक ऐसे
अनोखे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ हिन्दू संस्कृति से जुड़ी सोच रिश्ते में तलाक की वजह बनी है। यह
हैरान करने वाला मामला राजस्थान का हैं जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
![पत्नी की यह आदत बनी तलाक की अजीब वजह, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान weird divorce,weird reason of divorce,weird wife,strange divorce,rajasthan]()
यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी बहू के गेटअप में नहीं रहती है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने भोपाल की अदालत में भरण-पोषण का केस लगाया। शख्स पेशे से व्यवसायी है। उसका कहना है कि उसके यहां रिवाज है कि शादी के बाद लड़कियां पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनकर रहती हैं, लेकिन उसकी पत्नी न तो मांग भरती है और न ही साड़ी पहनना पसंद करती है। उसे जींस टॉप पसंद है। वह गर्लफ्रेंड बनकर रहना चाहती है, जो उसे पसंद नहीं है।
वहीं पत्नी का कहना है कि वह पहले मुंबई में नौकरी करती थी। शादी से पहले पति ने कहा था कि वह अपनी कंपनी में ज्वाइन कराएगा, लेकिन शादी के बाद वह इस बात से पलट गया। इस मामले में जुड़े काउंसलर का कहना है कि पति-पत्नी एक साथ नहीं रहना चाहते थे। उन्होंने आपसी समझौते से तलाक लेने का फैसला किया है।