आज के इस प्रतियोगी जमाने में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी के द्वारा कुछ अलग और
अनोखा करने की कोशिश होती हैं जिसकी वजह से ग्राहक खींचे चले आए। इसी ओर कदम बढाते हुए एक रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में 'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' आप्शन रखा हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं और इसका स्वाद चखने के लिए रेस्टोरेंट में भीड़ लगी रहती हैं।
फिलाडेल्फिया के एक रेस्टोरेंट में लोगों का ध्यान खींचने के लिए मेन्यू में 'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' ऑप्शन रखा है। यह ऑप्शन सुनने में आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन इसका स्वाद आपकी जुबान का जायका बदल देगा।
![एक ऐसा रेस्टोरेंट जिसके मेन्यू में शामिल किया गया सेक्सी गर्लफ्रेंड का ऑप्शन, स्वाद चखने के लिए लगती है भीड़ weird menu,weird news,weird restaurant,weird dish,dish name on girlfriend,filadelfia]()
'माई गर्लफ्रेंड इज नॉट हंगरी' ऑप्शन का स्वाद चखने के लिए यहां रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है। मिसाल के तौर पर यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस रेस्टोरेंट में जाकर यह ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो आपकी थाली में एक्स्ट्रा फ्रेंच फ्राइज, चिकन विंग्स और फ्राइड चीज़ स्टिकस जैसे चीजें परोसी जाएंगी।