न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी : वायु प्रदूषण की चपेट में भगवान भी, मंदिरों में मूर्तियों को पहना दिए मास्क

हवा में फैलें प्रदूषण से इंसान ही नहीं भगवान भी परेशानी में आ गए है। काशी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 3:23:13

वाराणसी : वायु प्रदूषण की चपेट में भगवान भी, मंदिरों में मूर्तियों को पहना दिए मास्क

हवा में फैलें प्रदूषण से इंसान ही नहीं भगवान भी परेशानी में आ गए है। काशी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देवी देवताओं की प्रतिमा को मास्क पहना दिया गया है, ताकि उन्हें प्रदूषण के खतरे से बचाया जा सके। बनारस के लोग प्रदूषित हवा से बचने के लिए इन दिनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं। वाराणसी के सिगरा स्थित काशी विद्यापीठ विद्यालय के नजदीक स्थित भगवान शिव-पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिए हैं।

weird news in hindi,varanasi,air pollution,god wear mask

पुजारी हरीश मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, 'वाराणसी आस्था की नगरी है। हम आस्थावान लोग भगवान के इंसानी रूप को महसूस करते हैं। गर्मी में भगवान की प्रतिमाओं को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेपन करते हैं। शरद ऋतु में इन्हें कंबल और स्वेटर भी पहनाए जाते हैं। जब हम इन्हें इंसानी रूप में मानते हैं तो उन पर भी प्रदूषण का असर हो रहा होगा इसीलिए यहां स्थित प्रतिमाओं को हमने मास्क पहना दिया है।' हरीश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने प्रतिमाओं को कई घंटे तक मास्क पहनाए रखा। जब काली जी की प्रतिमा में मास्क लगाया गया तो उनकी जीभ ढक गई थी। शास्त्र के अनुसार, उनकी जिह्वा ढकनी नहीं चाहिए। इसीलिए बाद में उनका मास्क उतार दिया गया। पुजारी ने बताया कि यहां पर प्रदूषण लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। स्मॉग से निबटने के लिए फायर फाइटिंग टीम को तैनात करना पड़ा। शहर में फायर ब्रिगेड टीमें पेड़-पौधों पर पानी की फुहार के साथ ही उनपर जमी धूल को झाड़ने के लिए प्रयास कर रही हैं। यहां हवा में पीएम 2.5 का इंडेक्स 500 के करीब पहुंच चुका है।

weird news in hindi,varanasi,air pollution,god wear mask

वाराणसी में सपा के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने मिसिर पोखरा स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क पहनाकर शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण का विरोध किया। इसके बाद लक्सा क्षेत्र में लोगों को मास्क बांटे। उन्होंने कहा कि हम बाबा को सजीव मानते हैं। इसलिए उन्हें मास्क पहनाया। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सुधांशु पांडेय, सानू सिन्हा, संदीप मिश्र, रोशन राय आदि मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब