न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांव वालों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक, फिरौती में वन विभाग से मांगे 50 हजार रुपये

लखीमपुर खीरी जिला हेडक्वार्टर से करीब 50 किलोमटीर दूर मिदनिया गांव के लोगों ने एक मगरमच्छ को बंधक बना लिया ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 10:24:42

गांव वालों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक, फिरौती में वन विभाग से मांगे 50 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश से एक मगरमच्छ को बंधक बनाने और उसे छोड़ने को लेकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी जिला हेडक्वार्टर से करीब 50 किलोमटीर दूर मिदनिया गांव के लोगों ने एक मगरमच्छ को बंधक बना लिया । बाद में इन्होंने इसे छोड़ने के लिए वन विभाग से 50 हज़ार रुपये की फिरौती मांगी।

दरअसल गांव से कुछ दूर दुधवा नेशनल पार्क है। कहा जा रहा है कि बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ गांव के तालाब में पहुंच गया। इसके बाद गांव के लोगों ने इस मगरमच्छ को पकड़ कर बंधक बना लिया।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की शुरुआत मंगलवार को हुई। रिजर्व बफर एरिया के डेप्युटी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि मिदनिया गांव से उन्हें फोन आया कि उनके यहां तालाब में एक मगरमच्छ तैर रहा है। साथ ही उन्हें ये भी बताया गया कि मगरमच्छ के आने से गांव के बच्चे और मवेशी दहशत में हैं। इसके बाद फॉर्सेट डिपार्टमेंट की तरफ से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई, लेकिन मगरमच्छ की तलाश में शाम हो गई। रात के अंधेरे में अधिकारियों ने ऑपरेशन को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे गांव वालों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को फिर से फोन किया और कहा कि वो अब और ज़्यादा इंतज़ार नहीं कर सकते हैं। विभाग के लोग जब गांव पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने तालाब का पानी खुद निकालकर मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर बाहर निकाल लिया। गांव के लोगों ने कहा उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मगरमच्छ को पकड़ा है। इसलिए उन्हें इसका मुआवजा मिलना चाहिए। गांव के प्रधान ने डिपार्टमेंट को उन 15 लोगों के नाम की लिस्ट भी दी जिन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने में मदद की थी। ये सब 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

वन विभाग ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है कि उन्हें पैसे दिए जाएं। लेकिन गांव वालों ने वन विभाग की बात नहीं मानी। जब मामला ज्यादा गरमाने लगा तो मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने मगरमच्छ को नहीं छोड़ा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इसके लिए 7 साल की जेल हो सकती है। पुलिस की घाटों समझाने के बाद गांव वालों ने मगरमच्छ को छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स