न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संक्रमित प्याज बना अमेरिका में सैकड़ों लोगों की बीमारी का कारण

ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं अमेरिका में जहां करीब 400 से ज्यादा लोग सैलमोनेला बैक्टीरिया (Salmonella) से संक्रमित हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 6:32:37

संक्रमित प्याज बना अमेरिका में सैकड़ों लोगों की बीमारी का कारण

गर्मियों के दिनों में प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना हैं कि प्याज खाने की वजह से कई लोगों की तबियत एकसाथ खराब हुई हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं अमेरिका में जहां करीब 400 से ज्यादा लोग सैलमोनेला बैक्टीरिया (Salmonella) से संक्रमित हो गए हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैक्टीरिया से संक्रमित होने के वजह से 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि एक कंपनी के तरफ से सप्लाई किए गए संक्रमित प्याज खाने से ये लोग बीमार हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक, अमेरिका के 31 राज्यों के लोग इस पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। इसके पीछे थॉमसन इंटरनेशनल नाम की एक कंपनी के द्वारा सप्लाई किए प्याजों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। थॉमसन इंटरनेशनल ने भी यह माना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि लाल प्याज खाने के वजह से लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि, कंपनी अब सभी तरह के प्याजों को बाजार से वापस मंगवा रही है।

weird news,weird incident,disease by onion,usa,red onions salmonella

सैलमोनेला से संक्रमित होने वाले लोगों में डायरिया, फीवर और पेट दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस बैक्टीरिया से अगर कोई संक्रमित हो जाए, तो उसके अंदर ये लक्षण 6 घंटे बाद से लेकर 6 दिन तक में कभी भी उभर सकते हैं। वहीं, आमतौर पर लोग 4 से 7 दिन तक इस बैक्टीरिया के वजह से बीमार रहते हैं। सैलमोनेला का सबसे ज्यादा प्रभाव 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र वाले लोगों पर देखने को मिलता है।

कभी-कभी इस बैक्टीरिया का संक्रमण आंतों के बाद शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना बहुत ही जरूरी हो जाता है। वहीं, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन इस बात को पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सैलमोनेला का संक्रमण प्याज के अलावा अन्य किसी उत्पादों से तो नहीं फैला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी