Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस शक्स को लगा था 11 हजार वोल्ट का झटका, बाहर आ गया था दिल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

दो माह पहले 11 हजार वोल्ट का बिजली का करंट लगने के बाद राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले दिनेश परिहार का दिल शरीर से बाहर आ गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 1:28:43

इस शक्स को लगा था 11 हजार वोल्ट का झटका, बाहर आ गया था दिल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

दो माह पहले 11 हजार वोल्ट का बिजली का करंट लगने के बाद राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले दिनेश परिहार का दिल शरीर से बाहर आ गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन तीन बड़े ऑपरेशन के बाद हमदाबाद के डॉक्टरों ने उसे बचा लिया है। दिनेश का इलाज करने वाले डॉ विजय भाटिया का कहना है कि 7 सितंबर को दिनेश को गंभीर हालत में अहमदाबाद लाया गया। दिल सहित उसके शरीर के कई अंग झुलस गए थे। हिस्ट्री ली तो पता चला कि हाईटेंशन वायर से करंट लगा है। पहली बार करंट लगने से झटका लगा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जमीन नमी वाली थी। करंट वाली जगह पर ही बिजली का तार गिरने से दिनेश के सीने सहित कई जगहों पर गहरे जख्म हो गए थे। सीटी स्कैन में पता चला कि मरीज का सीना करंट की चपेट में आ गया था। करंट से सीने के ऊपर चमड़ी से लेकर स्नायु, नस, पसलियां और हार्ट की सुरक्षा करने वाली ऊपरी परत आदि जल गई थी। हार्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा।
पहला ऑपरेशन 11 सितंबर को किया गया। इसमें हार्ट के ऊपर से जले हुए तमाम हिस्सों को हटाया। हमारे आंकलन के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्से दूर करने पर पूरा हार्ट ही नहीं फेफड़े का भी कुछ हिस्सा खुल गया। हार्ट भी डेमेज हुआ था लेकिन इसका इलाज हो सकता था। मरीज के शरीर के दाहिने हिस्से से स्वस्थ त्वचा-स्नायुओं का हिस्सा लेकर हार्ट को कवर किया। इसके बाद भी दो ऑपरेशन कर झुलसे अन्य हिस्सों को दुरुस्त किया गया। मरीज के हाथ की तीन अंगुलियां जल गईं थी जिनमें सड़ने की समस्या पेश आने पर सर्जरी की गई। 7 दिन आईसीयू में रखने के बाद बाहर लाया गया। डेढ़ महीने के इलाज के बाद दिनेश को छुट्‌टी दे दी गई। डॉ विजय भाटिया का कहना है कि दिनेश अब दौड़ भी लगा सकता है। उसे कार्डियक संबंधी समस्या भी नहीं होगी। यह मेडिकल साइंस में रेयरेस्ट ऑफ द रेयर श्रेणी का इलेक्ट्रिक बर्न का केस था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology