मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के उत्तर-पूर्व शहर ट्रैबज़ोन में 68 साल के एक बुजुर्ग के ब्रेन में कुछ दिक्कतें आ गई थीं, जिसके चलते उन्हें 14 जनवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बोनक नाम के इस कुत्ते को जैसे ही पता चला कि उसका मालिक बीमार है और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा है, उसने हॉस्पिटल तक एम्बुलेंस का पीछा किया। हॉस्पिटल के स्टाफ भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। इसके बाद उन्हें हर रोज़ हॉस्पिटल का स्टाफ ही खाना खिलाने लगा। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की बेटी ने कुत्ते को कई बार घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। आखिरकार जब 6 दिनों के बाद कुत्ते के मालिक की अस्पताल से छुट्टी हुई तो वो घर जाने के लिए तैयार हुआ।finaly, they came together. 😊 pic.twitter.com/qP12L3st9M
— the istanbulist (@istanbulism) January 19, 2021
















