न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों ने कर डाला कमाल, बनाया 1000 साल पहले मरी महिला का 'असली चेहरा'

एक चमत्कार वैज्ञानिकों ने हाल ही में किया हैं जिसके मुताबिक उन्होनें 1000 साल पहले मरी महिला के अवशेषों से उसका 'असली चेहरा' तैयार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 10:30:07

वैज्ञानिकों ने कर डाला कमाल, बनाया 1000 साल पहले मरी महिला का 'असली चेहरा'

वर्तमान समय को तकनिकी का युग कहा जाता हैं जिसकी मदद से असंभव काम भी संभव होने लगे हैं। ऐसा ही एक चमत्कार वैज्ञानिकों ने हाल ही में किया हैं जिसके मुताबिक उन्होनें 1000 साल पहले मरी महिला के अवशेषों से उसका 'असली चेहरा' तैयार कर लिया है। यह विज्ञान और तकनीक के विकास का एक ऐसा ही नमूना हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने वाइकिंग महिला के अवशेषों से उसका चेहरा तैयार किया है। वैज्ञानिकों को इस महिला वाइकिंग योद्धा के अवशेष नॉर्वे के सोलोर में मौजूद वाइकिंग कब्रिस्तान में मिले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई साल पहले वाइकिंग हुआ करते थे। उनका साम्राज्य मुख्य रूप से लूटपाट के सहारे चलता बढ़ता था। वाइकिंग समुदाय का ताल्लुक नार्वे और आस-पास के क्षेत्र से था, लेकिन लूटपाट के लिए वे लंबे समय तक अपने घरों से दूर रहते थे। वाइकिंग समुदाय में महिला और पुरुष दोनों ही लूटपाट करते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला 1,000 साल पहले बिल्कुल वैसी ही दिखती होगी जैसा कि वैज्ञानिकों ने उसका चेहरा बनाया है।

weird news,weird trick,viking warrior,scientists recreate 1000 year old woman face

महिला वाइकिंग योद्धा के अवशेषों को ओस्लो के म्यूजियम ऑफ कल्चरल हिस्ट्री में संजो कर रखा जाएगा। वैज्ञानिकों को वाइकिंग महिला की कब्र से कंकाल के अलावा तीर, तलवार, कुल्हाड़ी और भाले के अलावा और भी कई घातक हथियार भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वाइकिंग लूट के दौरान करते थे।

वैज्ञानिकों को महिला की खोपड़ी पर एक गहरे घाव का निशान भी मिला है, जो उसके माथे पर है। पुरातत्ववेत्ता एला अल-शामही ने बताया कि कब्रिस्तान से मिले अवशेषों को शुरू से ही किसी महिला की मान लिया गया था, लेकिन कब्र को किसी योद्धा की कब्र नहीं माना जा रहा था क्योंकि वह एक महिला की कब्र थी।

weird news,weird trick,viking warrior,scientists recreate 1000 year old woman face

अल-शामही के अनुसार, यह बात साफ नहीं है कि माथे पर गहरी चोट के कारण ही महिला की मौत हुई थी या नहीं। किसी वाइकिंग महिला का लड़ाई में चोट के मिलने का यह पहला सबूत है। अल-शामही ने कका कि वो इसे लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह एक ऐसा चेहरा है, जिसे 1,000 साल से किसी ने नहीं देखा है और जो अचानक से सबके सामने आ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के चेहरे को वैज्ञानिकों ने फेशियल रिकग्नीशन टेक्नोलॉजी (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) की मदद से बनाया है। चेहरे को शरीर की कृतिम मांसपेशियों और त्वचा से ही बनाया गया है। चेहरे को बनाने की प्रक्रिया को एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए नेशनल जियोग्राफिक पर तीन दिसंबर को प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब