आपने इंसानों को तो किए हुए अपराध के चलते सजा मिलते हुए बहुत देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सलाखों के पीछे सजा काटते हुए देखा हैं और वो भी उम्रकैद। जी हाँ, आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं जिसमें एक भालू को अपनी छोटी सी गलती इतनी भारी पड़ी कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। हम बात कर रहे हैं कजाखस्तान के एक जेल की जहाँ एक मादा भालू उम्रकैद की सजा काट रही है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में
हैरान कर देने वाली पूरी जानकारी।
दरअसल, कजाखस्तान के कोस्टनी जेल में कुल 730 कैदी हैं, जिसमें कई खूनी भी हैं। इनके ही साथ यह मादा भालू भी कैद है। वैसे आमतौर पर यहां किसी भी कैदी को अधिक से अधिक 25 साल की सजा मिलती है, लेकिन इस भालू को उम्रकैद की सजा मिली है। यह मादा भालू जेल की पहली ऐसी कैदी है, जो उम्रकैद की सजा काट रही है।
![यह भालू काट रहा है सलाखों के पीछे उम्रकैद की सजा, कारण हैरान करने वाला weird news,weird story,bear behind the bars,bear cutting the punishment,punishment to bear]()
इस मादा भालू का नाम है कैट्या, जिसकी उम्र 36 साल है। पहले यह मादा भालू एक सर्कस में काम करती थी, लेकिन बाद में वहां से इसे निकाल दिया गया था। इसके बाद उसे एक कैंपिंग साइट पर पिंजरे में रखा गया था। वहां आने वाले लोग उसे कुछ न कुछ खिलाया करते थे।
15 साल पहले की बात है, जब एक 11 साल के बच्चे ने इस भालू को कुछ खिलाने की कोशिश की थी तो उसने उसे काट लिया था। इसके बाद भालू ने एक विक्टर नाम के शख्स पर भी हमला बोल दिया था, जब वो उससे हाथ मिलना गया था।
भालू द्वारा किए गए हमलों के बाद उसे वहां से हटाकर चिड़ियाघर भेजने का फैसला किया गया, लेकिन चिड़ियाघर के अधिकारियों ने उसे रखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसे जेल में बंद कर दिया गया। तब से वो वहीं पर बंद है। अब यह मादा भालू जेल की पहचान बन चुकी है।