न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस अनोखे बादशाह के राज में कद के हिसाब से मिलती थी सैनिकों को तनख्वाह

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे बादशाह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने सैनिकों को काबिलियत के अनुसार नहीं बल्कि कद के हिसाब से तनख्वाह देता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 3:24:35

इस अनोखे बादशाह के राज में कद के हिसाब से मिलती थी सैनिकों को तनख्वाह

इतिहास में कई बादशाह हुए हैं जो अपनी अनोखी खासियत के चलते प्रसिद्द हुए हैं। लेकिन वहीँ कुछ बादशाह भी ऐसे हुए हैं जो अपने अनोखेपन के चलते भी जाने जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे बादशाह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने सैनिकों को काबिलियत के अनुसार नहीं बल्कि कद के हिसाब से तनख्वाह देता था। यह सुनने में तो अजीब लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच। हम बात कर रहे हैं फ्रेडरिक विलियम प्रथम की जिसने जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो वो एक शांत और दयावान राजा था, लेकिन अपनी सेना के विस्तार का बहुत शौक था। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।

राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था। जेम्स किर्कलैंड की लंबाई सात फीट एक इंच थी।

weird news,weird king,salary on the tallness,world most freak king,frederick william i

राजा फ्रेडरिक की सबसे खास बात ये थी कि वह भले ही लंबे सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती करता था, लेकिन वह युद्ध नहीं चाहता था। कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह सिर्फ दूसरे राज्यों को डराने के लिए ऐसा करता था। चूंकि वह एक शांतिप्रिय और उदार राजा था, इसलिए अन्य राजाओं से भी उसके अच्छे संबंध थे। लिहाजा उस देश के राजा भी अपने लंबे सैनिकों को फ्रेडरिक की सेना में भर्ती होने के लिए भेज देते थे। इसके अलावा आसपास के जमींदार भी अपने सबसे लंबे मजदूरों को उसके पास भेज देते थे।

बाद में राजा फ्रेडरिक का शौक सनक में बदल गया। कहते हैं कि वह अपने लंबे सैनिकों को अजीबोगरीब कामों में लगाने लगा। जैसे कि वो जब उदास होता तो 200-300 सैनिकों को महल के अंदर बुलाता और उनसे नाच-गाना करवाता। इसके अलावा जब वो कभी बीमार पड़ता तो लंबे सैनिकों को कहता कि वो उसके कमरे में हथियारों के साथ मार्च करें।

weird news,weird king,salary on the tallness,world most freak king,frederick william i

राजा फ्रेडरिक के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने एक खास तरह का रैक बनवा रखा था। पहले से ही जो लंबे सैनिक थे, उन्हें उस रैक में बांधकर खींचा जाता था, ताकि उनकी लंबाई और बढ़ सके। उसके इस सनक की वजह से कई सैनिकों की मौत हो गई थी। उसकी सनक का सबसे बड़ा उदाहरण ये मिलता है कि बाद में वो अपने लंबे सैनिकों और प्रशा की लंबी महिलाओं को जबरदस्ती संबंध बनाने को बोलता था, ताकि उनसे जो बच्चा पैदा हो, वह लंबा हो।

31 मई 1740 को 51 साल की उम्र में राजा फ्रेडरिक की मौत हो गई। कहते हैं कि उस समय उसके 'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट में लंबे सैनिकों की संख्या 3000 के आसपास हो गई थी। उसकी मौत के बाद भी कई सालों तक यह रेजिमेंट सक्रिय रहा, लेकिन 1806 में राजा फ्रेडरिक के बेटे फ्रेडरिक ग्रेट ने उस रेजिमेंट को ही भंग कर दिया और सभी सैनिकों को आम सैनिकों में मिला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स