ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी (Sydney) में एक पब में 'संडे सेश' नाम का ऐसा इवेंट आयोजित किया जा रहा है जिसमें लोग बिना कपड़ा पहने आएंगे, खाएंगे और पिएंगे। यह इवेंट यहां के स्टिच बार में 27 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया जायेगा। इसके लिए 2100 रुपये का टिकट लेना होगा। पब में आते ही लोगों को कैश और क्रेडिट कार्ड रखने के लिए प्लास्टिक का पॉकेट दिया जाएगा। इसके बाद लोग चेंजिंग रूम में जाकर अपने कपड़े उतारेंगे। लोगों को उनके च्वाइस के आधार पर एक बैंड दिया जाएगा जिससे ये पता चलेगा कि वे अपनी तस्वीर क्लिक कराना पसंद करेंगे या नहीं।
![बिना कपड़ों के शामिल होंगे लोग इस पार्टी में, टिकट 2100 रुपये का sydney,bar,sunday,sesh,patrons,drink,dine,weird news in hindi]()
Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी तरह नेकेड होकर लोग खाने-पीने का आनंद लेंगे। यंग न्यूडिस्ट्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर पब 'Bottoms Up Sydney' का आयोजन कर रहा है। यह पूरी तरह से नॉन सेक्शुअल इवेंट होगा। शामिल होने वाले लोगों को सभी नियमों का पालन करना होगा। बार की ओर से कहा गया है कि पहले ऐसे इवेंट लंदन, फ्रांस, मेलबर्न में हो चुके हैं। अब सिडनी में हो रहा है।
कोई भी शख्स अगर अनुचित व्यवहार करता है तो उसे इवेंट से बाहर कर दिया जाएगा। होटल के स्टाफ हेल्थ, सेफ्टी और हाइजीन की वजह से इवेंट के दौरान ड्रेस में रहेंगे। पब ने 'संडे सेश' को नए अनुभव वाला इवेंट बताया है।