न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी पार्टी : कोरोना से बचने के लिए कुल्हड़ में पिलाया जाएगा 'गोमूत्र'

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कोरोना से बचने के ल‍िए शन‍िवार को द‍िल्ली में एक गोमूत्र पार्टी का आयोजन क‍िया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 3:30:38

अनोखी पार्टी : कोरोना से बचने के लिए कुल्हड़ में पिलाया जाएगा 'गोमूत्र'

चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का डर फैल गया है। भारत में कोरोना के 76 मामले सामने आ चुके है और एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे भारत में खौफ का माहौल है। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपयोग कर रहे है। ऐसे में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कोरोना (Corona)से बचने के ल‍िए शन‍िवार को द‍िल्ली में एक गोमूत्र पार्टी का आयोजन क‍िया है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों की सफाई कैसे करें, वीडियो में देखे

कुल्हड़ में पिलाया जायेगा गोमूत्र

आजतक की खबर के अनुसार गोमूत्र पार्टी के बारे में स्वामी चक्रपाण‍ि का कहना है कि देश में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ रहा है लेक‍िन हमारी जीवन पद्धत‍ि में ही इससे बचने का उपाय है। कोरोना वायरस से न‍िपटने के ल‍िए हम द‍िल्ली में एक गोमूत्र पार्टी का आयोजन कर रहे हैं जहां पहले हवन होगा, फ‍िर कुल्हड़ में गोमूत्र प‍िलाया जाएगा। उसके बाद भजन होगा।

WHO ने कहा कोरोना से जुड़ी ये 14 बातें पूरी तरह से झूठ, अफवाहों से बचे

जब स्वामी चक्रपाण‍ि से पूछा गया क‍ि क्या गोमूत्र से कोरोना वायरस ठीक हो जाएगा या इससे बचाव कैसे होगा? तब स्वामी चक्रपाण‍ि ने बताया कि गोमूत्र में 32 तरह के ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की प्रत‍िरोधक क्षमता को दुरुस्त करते है। गोमूत्र के सेवन के बाद कोरोना होगा ही नहीं, यद‍ि क‍िसी को कोरोना हो जाए तो गोमूत्र के सेवन से धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।

ये देसी उपाय करेंगे कोरोना वायरस से आपका बचाव, जानें और रहें स्वस्थ

जब उनसे पूछा गया क‍ि यह आप आस्था के आधार पर कह रहे हैं क‍ि वैज्ञान‍िक परीक्षण के आधार पर, तो स्वामी चक्रपाण‍ि ने कहा कि यह आस्था की ही बात है। गोमूत्र में शरीर की प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने की ताकत होती है, यह शास्त्रों में भी ल‍िखा है। हमारी कई देशों में शाखाए हैं, पूरे भारत में हम इस तरह की पार्टी करेंगे और कोरोना से बचाव की तैयारी करेंगे।

साबुन या सैनिटाइजर!! जाने कौन रख सकता है आपको कोरोना वायरस से दूर

बता दे, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। कोरोना के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसे महामारी घोषित करने का फैसला किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं, लिहाजा किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जहां तक इस बीमारी से निपटने का मामला है कि जनजागरण अभियान में और तेजी लाई जा रही है। वहीं इसके साथ ही उन सरकारी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया है जहां परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। दिल्ली और हरियाणा के बाद यूपी ऐसा तीसरा राज्य है जहां कोरोना को महामारी घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने तो सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ साथ सभी तरह के इवेंट्स पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही दिल्ली में अब आईपीएल का मैच भी नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग