न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आसमान से गिरे उल्कापिंड की जाने क्या है सच्चाई, वजन 2.788 किलोग्राम, कीमत हो सकती है करोड़ों में

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार की चीज आसमान से आकर गिरी और जमीन में करीब 4-5 फीट तक धंस गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 10:17:23

राजस्थान / आसमान से गिरे उल्कापिंड की जाने क्या है सच्चाई, वजन 2.788 किलोग्राम, कीमत हो सकती है करोड़ों में

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार की चीज आसमान से आकर गिरी और जमीन में करीब 4-5 फीट तक धंस गई। इस धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। इस चीज को उल्कापिंड बताया जा रहा है। आसमान से गिरी धातु का वजन 2 किलो 788 ग्राम निकला। सूचना मिलते ही एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर धातु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आसमान से एक तेज चमक के साथ एक टुकड़े को गर्जना के साथ नीचे गिरते देखा। नीचे गिरते ही एक धमाका हुआ। यह काफी देर तक गर्म रहा, इसके ठंडा होने पर पुलिस ने इसे कांच के एक जार में रखवा दिया। जब इसके गिरने की खबर फैली तो लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। हालत ये रही कि उसे वहां से हटाने के बाद भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है।

ulkapind,jalore,meteorite,weird news,coronavirus

आश्चर्य की बात यह है कि इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। स्थानीय नागरिक अजमल देवासी का कहना है कि तकरीबन सुबह सवा 6 बजे आसमान से कुछ गिरा, जिसकी आवाज बहुत तेज थी जैसे कोई प्लेन आकर गिरा हो। जबरदस्त धमाका हुआ हालांकि किसी को मालूम भी नहीं चला कि क्या गिरा। आसपास में देखा तो जहां पर जमीन में देखने से खड्डा बना हुआ था। यह हमारे घर के करीब 100 मीटर दूरी पर ही गिरा। गिरने के बाद हमने धातु को देखा तो तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

ulkapind,jalore,meteorite,weird news,coronavirus

जालौर में आईबी के इंस्पेक्टर मंगल सिंह का कहना है कि आसमान से तेज आवाज के साथ धातु गिरने की सूचना मिली है, जिसको देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन व उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसमान से गिरी धातु का वजन करीब पौने 3 किलो के आसपास था और काफी गर्म था। जब यह आसमान से गिरी तो इसको लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी सामने आईं। आसमान से गिरी वस्तु तीन घंटे बाद भी गर्म थी। ऐसे में विस्फोटक जैसी वस्तु से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन ने उस वस्तु से दूर रहने की सलाह दी।

ulkapind,jalore,meteorite,weird news,coronavirus

जांच करने पर सामने आई ये बात

इस धातु की जब कम्प्यूटर और मशीन से जांच की गई तो उसकी सतह में धातु की मात्रा प्लेटीनम 0.05 ग्राम, नायोबियम 0.01 ग्राम, जर्मेनियम 0.02 ग्राम, आयरन 85.86 ग्राम, कैडमियम की मात्रा 0.01 ग्राम, निकिल 10.23 ग्राम पाई गई है जिसका कुल वजन 2.788 किलोग्राम है। इस बारे में कम्प्यूटर टेस्टिंग के डायरेक्टर शैतानसिंह कारोला का कहना है कि उस उल्कापिंड की जांच में सतह से 5-6 धातुओं के बारे में पता चला है जिसमें प्लेटिनम सबसे महंगी है। प्लेटिनम का भाव करीब 5 से 6 हजार रुपये प्रतिग्राम होता है। यदि उसकी जांच करने पर अंदर भी इसी तरह का मटीरियल निकलता है तो इसकी कीमत करोड़ों में आकी जा सकती है।

ulkapind,jalore,meteorite,weird news,coronavirus

विज्ञान क्या कहता है?

आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का (meteor) और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड (meteorite) कहते हैं। प्रायः प्रत्येक रात्रि को उल्काएँ अनगिनत संख्या में देखी जा सकती हैं, किंतु इनमें से पृथ्वी पर गिरनेवाले पिंडों की संख्या अत्यंत अल्प होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से इनका महत्व बहुत अधिक है क्योंकि एक तो ये अति दुर्लभ होते हैं, दूसरे आकाश में विचरते हुए विभिन्न ग्रहों इत्यादि के संगठन और संरचना (स्ट्रक्चर) के ज्ञान के प्रत्यक्ष स्रोत केवल ये ही पिंड हैं। इनके अध्ययन से हमें यह भी बोध होता है कि भूमंडलीय वातावरण में आकाश से आए हुए पदार्थ पर क्या-क्या प्रतिक्रियाएँ होती हैं। इस प्रकार ये पिंड ब्रह्माण्डविद्या और भूविज्ञान के बीच संपर्क स्थापित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स