उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को होने वाला वनडे क्रिकेट मुकाबला देखने राजधानी पहुंचे 8 फीट 2 इंच के शेर खान को नाका क्षेत्र में कोई होटल नहीं मिला। दरअसल शेर खां उनकी लंबाई को देखते हुए होटल मालिकों ने कमरा देने से मना कर दिया। इससे परेशान शेर खान नाका थाने पहुंचे और मदद मांगी। क्षेत्राधिकारी कैसरबाग संजीव सिन्हा को हुई तो उन्होंने राजधानी होटल में कमरे का इंतजाम कराया।
![शेर खान की लंबाई बनी मुसीबत, लखनऊ में नहीं मिला होटल, पुलिस से मांगी मदद weird news in hindi,sher khan of kabul,got hotel room,with help of lucknow police,up news,up police]()
मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से नाका इलाके पहुंचे शेर खान को कोई होटल मालिक कमरा देने को तैयार नहीं था। परेशान होकर दोपहर तीन बजे वह नाका थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उनकी लंबाई देखकर हैरान हो गए। पुलिस को शेर खान की कद-काठी देखकर संशय होने लगा। अधिकारियों ने उनके दस्तावेज जांच करने को कहा। काफी देर तक पासपोर्ट, वीजा की जांच की गई। उसके बाद क्षेत्राधिकारी ने शेर खान के लिए कमरे का इंतजाम करने को कहा। इसके कुछ देर बाद व्यवस्था हो गई। शेर खान ने होटल का इंतजाम होने के बाद लखनऊ पुलिस को शुक्रिया भी अदा किया। सीरीज खत्म होने के बाद वह अफगानिस्तान लौटेंगे।