न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद की फार्मा कंपनी होते हुए भी इस शख्स की वजह से 329 दवाओं पर लगा बैन!

खुद की फार्मा कंपनी होते हुए भी इस शख्स ने 329 नुकसानदायक दवाइयों पर बैन लगवाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 12:47:00

खुद की फार्मा कंपनी होते हुए भी इस शख्स की वजह से 329 दवाओं पर लगा बैन!

खुद की फार्मा कंपनी होते हुए भी इस शख्स ने 329 नुकसानदायक दवाइयों पर बैन लगवाया। हम बात कर रहे है 66 साल के श्रीनिवासन की। श्रीनिवासन आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़े हैं। श्रीनिवासन 2003 से इस काम में लगे हुए हैं। वह याचिकाओं के जरिए लगातार उन दवाओं को पर रोक लगवाने की मांग करते हैं जिनका निर्माण वैज्ञानिक आधार पर होने की बजाय सिर्फ व्यापारिक हितों के लिए होता है। इस बैन का असर सैरेडॉन, पीरामल, ल्यूपिन जैसे जाने-माने ब्रांड्स पर पड़ा। इसके चलते फाइज़र व मैक लिऑड्स जैसी फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स में सुधार करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब सैरेडॉन समेत तीन FCD दवाओं से बैन हट चुका है।

कौन हैं श्रीनिवासन?

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से उन्होंने 'एपिडिमिऑलजी' यानी दवाओं के वितरण और रोग संबंधी पढ़ाई की। इतनी बेहतर डिग्री होने के बाद वह करोड़ो की कंपनी खोल कर अच्छे पैसे कमा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कुछ और लोगों के साथ मिलकर एक 'लो कॉस्ट स्टैंडर्ड थिरैप्यूटिक्स' (Locost) नाम की 'नॉट फॉर प्रॉफिट' फार्मास्यूटिकल फर्म खोली जो कि वडोदरा में है। जिन लोगों के साथ मिलकर उन्होंने फर्म खोली थी वो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का इलाज करने में लगे हुए थे।

श्रीनिवासन का कहना है कि Locost इतने पैसे कमा लेता है जिससे कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह दी जा सके। उनका कहना कि लालच के चलते फार्मास्यूटिकल कंपनियां ग़लत तरीके से फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का निर्माण कर रही थीं। डब्ल्यूएचओ और सभी स्टैंडर्ड फार्मैकॉलजी की किताबों ने 25 मामलों को छोड़कर सामान्य रूप से इस पर रोक लगा रखी है। एचआईवी, हिपेटाइटिस-सी, मलेरिया और टीवी जैसे रोगों के लिए ही एफडीसी दवाओं को बनाने की अनुमति है।

s srinivasan,ban,drugs

एएफडीसी के फैलाव का क्या है कारण

दरअसल कंपनियों द्वारा एफडीसी के निर्माण का मूल कारण है बाज़ार पर अपनी पकड़ बनाना, दवाओं के मूल्यों पर लगे नियंत्रण को बाईपास करना और ठीक से रेग्युलेटरी नियम न होना। उदाहरण के लिए एक बहुत ही जानी मानी एनलजेसिक है पैरासीटामॉल। इसमें एंटी -हिस्टामीन और जुकाम होने पर नाक खोलने की दवा फेनिलफ्राइन और कैफीन मिला दी जाती है। अब यह एक नई दवा हो जाती है। इसकी वजह से यह दवा बाज़ार को भी कैप्चर कर लेती है और इसकी ठीक से टेस्टिंग भी नहीं हो पाती। सिंगल ड्रग की क्वालिटी टेस्टिंग के लिए नियम पूरे हैं लेकिन कॉम्बिनेशन ड्रग के लिए ठीक से नियम नहीं हैं।

श्रीनिवासन ने कहा कि जिन बड़ी दवा निर्माता कंपनियों को अपने देश में इसे बेचने की अनुमति नहीं मिलती है वो इसे भारत में बेचते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप